विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिता की दरिंदगी की शिकार बच्‍ची का गर्भपात करने से डॉक्टरों ने किया मना

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 16 May 2017 09:01 AM (GMT+05:30)

रोहतक में अपने सौतेले पिता की दरिंदगी की शिकार हुई 10 साल की बच्‍ची का गर्भपात करने से डॉक्‍टरों की ...और पढ़ें

पिता की दरिंदगी की शिकार बच्‍ची का गर्भपात करने से डॉक्टरों ने किया मना
पिता की दरिंदगी की शिकार बच्‍ची का गर्भपात करने से डॉक्टरों ने किया मना

जेएनएन, रोहतक। सौतेले पिता से दुष्कर्म का दंश झेलने वाली दस साल की बच्ची का गर्भपात नहीं हो पाएगा। इसके लिए गठित डॉक्टरों के बोर्ड ने इससे इन्‍कार कर दिया है। डाक्‍टरों के बोर्ड ने कहा है कि बच्ची के गर्भ को अधिक समय हो गया है। यह गर्भपात का उचित समय नहीं है। बोर्ड ने कहा कि अदालत से गर्भपात कराने की अनुमति लेनी होगी। इसके बाद बच्ची की मां ने अदालत में गर्भपात कराने की अर्जी लगा दी है।

डॉक्टरों का बोर्ड की रिपोर्ट, गर्भपात करने पर बच्ची की जान को हो सकता है खतरा

गौरतलब है कि बच्ची का गर्भपात कराने के लिए पीजीआइएमएस के फोरेंसिक, रेडियोलॉजी, गायनी, साइकेट्री और डेंटल डिपार्टमेंट के पांच डाक्टरों का बोर्ड बनाया गया था। बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट में बोर्ड ने कहा है कि यह गर्भपात करने के लिए लीगल समय नहीं है। यदि इस समय में बच्ची का गर्भपात कराया जाता है तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता है।

पांच माह की गर्भवती दस साल की बच्ची की हालत गंभीर

इसके बाद पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर बच्ची के परिजनों को थाने पर बुलाया और उन्हें पूरी बात समझाई। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि बच्ची की मां ने अदालत में अर्जी लगाकर बच्ची का गर्भपात कराने की मांग की है। इस अर्जी पर आज सुनवाई होगी। इसके बाद अदालत इा बारे में फैसला करेगी।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध के शक में की पत्नी की हत्या, फंदा लगाकर खुद भी दी जान

यह था मामला

शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली बच्ची के साथ उसका सौतेला पिता एक साल से दुष्‍कर्म कर रहा था। उसकी इस काली करतूत का खुलासा बच्‍ची के गर्भवती हाे जाने पर हुआ। बच्‍ची के पिता के निधन के बाद उसकी मां की पति के छोअे भाई से कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें: बहू का आरोप, ससुर ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म

बच्‍ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बच्‍ची की एक दिन तबीयत खराब हुई तो वह उसे डॉक्‍टर के पास ले गई तो पता चला कि उसको पांच माह का गर्भ है। इसके बाद उसने बच्‍ची से पूछा तो उसने सारी बात बताई। आराेपी बच्‍ची को दुष्‍कर्म का शिकार बनाने के बाद किसी को इस बारे में बताने से मना करता था और मां की हत्‍या करने की धमकी देता था।  इसके बाद पुलिस ने बच्ची के सौतेले पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।