विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में धमाका कर सकते हैं अमित शाह, कई विपक्षी विधायक भाजपा के संपर्क में

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 02 Aug 2017 09:42 AM (IST)

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अपने रो‍हतक प्रवास के दौरान हरियाणा में भी बड़े राजनीतिक धमाके कर सकते हैं। चर्चा है ...और पढ़ें

हरियाणा में धमाका कर सकते हैं अमित शाह, कई विपक्षी विधायक भाजपा के संपर्क में
हरियाणा में धमाका कर सकते हैं अमित शाह, कई विपक्षी विधायक भाजपा के संपर्क में

रोहतक, [सर्वेंद्र पुंडीर]। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा में रोहतक प्रवास के दौरान शाही धमाका करने वाले हैं। हरियाणा की दो बड़ी पार्टियों के तीन से चार विधायक और कई कदावर नेता भाजपा के संपर्क में हैं, और कमल को थामने के लिए तैयार हैं। अमित शाह के रोहतक पहुंचने से पहले ही यह बिसात बिछ चुकी है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब केवल औपचारिकता बाकी रह गई है। दौरे के आखिरी दिन शाह इसकी घोषणा कर विपक्षी पार्टियों को सकते में लाने वाले हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा, रोहतक को मिलेगी बड़ी सौगात

केंद्र में सरकार बनने के बाद लगातार भाजपा का कद बढ़ा है। बिहार में नीतिश कुमार के साथ सरकार बनाने के बाद तो भाजपा का पूरे देश में जनाधार बढ़ता ही जा रहा है। अब हरियाणा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के दौरे पर आ रहे हैं। पहले दिन वह अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ तिलियार में बैठक लेंगे और राजनीतिक सफलता का मंत्र भी देंगे। दूसरे दिन भी वह पार्टी के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें: अमित शाह राजनीतिक राजधानी में तय करेंगे अगली फतह का रोडमैप

विरोधी दो पार्टियों के तीन-चार विधायक भाजपा के संपर्क में

सूत्रों के अनुसार तीसरे व अंतिम दिन दूसरी पार्टियों के उक्त विधायक शाह से मुलाकात करेंगे और भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सार्वजनिक तौर पर अपना बयान जारी करेंगे। इस संबंध में वैसे तो अभी कोई अधिकारिक पुष्टि कोई नहीं कर रहा है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला इससे इन्कार भी नहीं कर रहे हैं। वह कहते है कि भाजपा में जो आए उसका स्वागत है। भाजपा से अधिक सम्मान किसी दूसरी पार्टी में नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: एक ब्‍याह कर लाता है और फिर बन जाती है सभी भाइयों की पत्‍नी

------

'' इस बारे में मैं अभी कुछ नहीं कहूंगा। हमारी पार्टी में बड़े-बड़े नेता आ रहे हैं। जो भी आएगा, उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। केंद्र में सरकार बनने के बाद पार्टी का जनाधार बढ़ा है।

                                                                           - सुभाष बराला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा।

यह भी पढ़ें: शंख ध्वनि से होगा शाह का स्वागत, तैयारियां मुकम्मल