विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टेशन पर मिला हथियारों से भरा बैग, आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच शुरू

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 21 Jul 2017 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 09:30 PM (IST)

प्रदीप ने लावारिस बैग मिलने की सूचना ड्यूटी अधिकारी एएसआइ धर्मानंद को दी। बैग की जांच की गई तो उसमें 12 बोर की दुनाली राइफल व 21 कारतूस थे।

स्टेशन पर मिला हथियारों से भरा बैग, आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच शुरू
स्टेशन पर मिला हथियारों से भरा बैग, आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच शुरू

रेवाड़ी [जेएनएन]। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लावारिस बैग से हथियार मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। बैग पर सतवारी कैंट जम्मू लिख हुआ था। पुलिस ने हथियार व बैग को अपने कब्जे में ले लिया तथा अज्ञात के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बृहस्पतिवार को आरपीएफ कांस्टेबल प्रदीप कौशिक प्लेटफार्म नंबर-छह पर ड्यूटी पर थे। उन्हें स्टेशन पर एक बैग लावारिस हालत में रखा हुआ मिला। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बैग के बारे में पता करने का प्रयास किया, परंतु सभी ने इन्कार कर दिया।

प्रदीप कौशिक ने लावारिस बैग मिलने की सूचना तुरंत ही ड्यूटी अधिकारी एएसआइ धर्मानंद को दी। बैग की जांच की गई तो उसमें 12 बोर की दुनाली राइफल व 21 कारतूस थे। सूचना के बाद जीआरपी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए तथा बैग की जांच की। एक छोटा बैग भी मिला है जिस पर आर्मरी शॉप नंबर-17, सतवारी कैंट जम्मू लिखा हुआ था। जीआरपी थाना पुलिस ने एएसआइ बाबूलाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: चचेरे भाई से ली नकली नोट बनाने की ट्रेनिंग, अंधेरे में करते थे कांड, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: गर्भवती होने पर खुला राज, सहेली के कहने पर दोस्त के घर गई थी नाबालिग
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।