विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्बरता: युवक ने बच्‍ची से किया दुष्कर्म, शिकायत की तो मां ने जलाया गुप्तांग

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 21 Mar 2017 10:08 AM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 02:54 PM (IST)

पानीपत के समालखा में एक युवक ने 11 साल की लड़की को हवस का शिकार बनाया। इस बारे में लड़की ...और पढ़ें

बर्बरता: युवक ने बच्‍ची से किया दुष्कर्म, शिकायत की तो मां ने जलाया गुप्तांग
बर्बरता: युवक ने बच्‍ची से किया दुष्कर्म, शिकायत की तो मां ने जलाया गुप्तांग

जेएनएन, पानीपत। जिले के समालखा कस्बे में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। युवक ने 11 साल की बच्‍ची को दुष्‍कर्म का शिकार बनाया। इसके बाद लड़की ने युवक की मां से शिकायत की तो उसने बर्बरता की सारी सीमाएं लांघ दी। अारोपी युवक की मां ने लड़की का गुप्‍तांग के जला दिया।

पुलिस ने लड़की को सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया और वहां से डॉक्टरों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज  रेफर कर दिया। उधर, समालखा डीएसपी दलबीर सिंह ने दुष्कर्म की घटना से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि गुप्तांग जलाने के मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: साधुओं ने नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन लड़कियों को किया अगवा, घिरे तो छोड़कर भागे

लड़की समालखा के पुराने बस अड्डे पर लावारिस हालत में मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उससे माता-पिता के बारे में पूछा लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने उसे जाटल रोड स्थित बाल अनाथालय में भिजवा दिया। अनाथालय में किशोरी ने अन्य बच्चों को आपबीती बताई।

अनाथालय के प्रधान अमरजीत नरवाल के अनुसार, लड़की ने बच्चों को बताया कि वह मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की रहने वाली है और उसके माता-पिता समालखा की हनुमान कालोनी में किराये पर रहते थे। वह सर्दियों में उसे मकान मालकिन कमला के पास छोड़कर चले गए।

यह भी पढ़ें: युवती ने कहीं और कर ली शादी तो सहेली ने जहर देकर मार डाला

नरवाल के अनुसार, लड़की ने बताया कि कुछ दिन पहले मकान मालकिन के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इस बारे में कमला से शिकायत की तो उसने कोयले से उसके गुप्तांग जला दिए। इसके बाद वह घर से भाग गई। अनाथालय की काउंसलर अनिता कश्यप और चाइल्ड हेल्प लाइन की को-ऑर्डिनेटर सुनीता किशोरी को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची।

यह भी पढ़ें: पति के दोस्त ने महिला को जाल में फंसाया, भाइयों के साथ मिलकर करता रहा सामूहिक दुष्‍कर्म

कुछ देर बाद महिला एएसआइ योगेश सोमवार को आरोपी की मां को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची तो लड़की उसे देखकर डर गई और रोने लगी। उसने महिला ने बात करने से भी इन्कार कर दिया। डॉ. लिपिका और डॉ. शिवांजली ने बताया लड़की का गुप्तांग जला हुआ है और वह घबराई हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।