विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेल में आठ घंटे सब्जियां उगाने का काम कर रहा राम रहीम, मिलेंगे रोज के 20 रुपये

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 19 Sep 2017 01:42 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 20 Sep 2017 09:50 AM (GMT+05:30)

राम रहीम को जेल में सब्जी उत्पादन का काम सौंपा गया है। वह पूरे आठ घंटे काम कर रहा है। सीसीटीवी की उसकी हर गतिविधि पर नजर है।

जेल में आठ घंटे सब्जियां उगाने का काम कर रहा राम रहीम, मिलेंगे रोज के 20 रुपये
जेल में आठ घंटे सब्जियां उगाने का काम कर रहा राम रहीम, मिलेंगे रोज के 20 रुपये

जेएनएन, चंडीगढ़। साध्वी यौनशोषण मामले 20 साल की सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम जेल में सब्जियां उगाने का काम कर रहा है। प्रतिदिन उसे आठ घंटे काम करना होता है। इसके बदले में उसे 20 रुपये दिए जा रहे हैं। यह जानकारी डीजीपी जेल केपी सिंह ने दी।

सिंह ने बताया कि राम रहीम पूरी तरह स्वस्थ हैं। पीजीआइ की मेडिकल टीम गुरमीत के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सतर्क है। जेल में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जेल में सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। राम रहीम ने जेल प्रशासन को 10 लोगों की सूची दी है, जिन्हें वह मिलना चाहता है।

उपद्रवियों की दूसरी सूची भी जल्द होगी जारी

उधर, पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कल पंचकूला में हिंसा फैलाने वाले ४३ लोगों की सूची जारी कि थी। इनमें हनीप्रीत व आदित्य इंसा टॉप पर हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा व आगजनी करने वाले उपद्रवियों की दूसरी लिस्ट जल्द ही सामने होगी। पहली सूची में शामिल 43 अभियुक्तों के नाम सार्वजनिक कर विशेष जांच दल बाकी बचे उपद्रवियों को चिह्न्ति करने में जुटे हैं।

पुलिस महानिदेशक बीएस संधू के मुताबिक पहली लिस्ट में उजागर हुए सभी अभियुक्तों की शिनाख्त घटनास्थल की वीडियो फुटेज और क्लीपिंग के आधार पर हुई है। पुलिस टीमें सोशल मीडिया पर चले ऑडियो-वीडियो मैसेज और अन्य माध्यमों से मिले संदेशों की मॉनीटरिंग करते हुए तहकीकात करने में लगी हैं। स्पेशल विंग बनाकर आमजन से भी वीडियो फुटेज मांगी गई।

यह भी पढ़ेंः विशेष बातचीत में बोले डीजीपी- डेरा प्रकरण में नहीं हुई चूक, सब कुछ प्लानिंग से किया

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।