विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्यूज बुलेटिन : दोपहर 12 बजे तक की हरियाणा की पांच बड़ी खबरें

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 19 Nov 2017 02:42 PM (IST)

हरियाणा की दोपहर 12 बजे तक की पांच बड़ी खबरें पढ़ें।

न्यूज बुलेटिन : दोपहर 12 बजे तक की हरियाणा की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिन : दोपहर 12 बजे तक की हरियाणा की पांच बड़ी खबरें

1. दादा और खुद का सपना पूरा किया मानुषी ने, मिस वर्ल्‍ड बनी और एमबीबीएस भी कर रही

जेएनएन, रोहतक। मानुषी छिल्‍लर ने अपना आैर अपने दादा दोनों का सपना पूरा किया है। दादा का सपना था के पोती डाॅक्‍टर बने तो वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर उसे भी पूरा कर रही है। खुद का ख्‍वाब था कि मिस वर्ल्‍ड बने तो उसे भी हासिल किया। मानुषी भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है।

पूरी खबर पढने के के लिए यहां क्लिक करें

2. म्‍हारी मानुषी: अंधेरे से ही निकली उम्मीद की किरण,बेटी ने धोया माथे का दाग

जेएनएन, बहादुरगढ़ (झज्जर)। मानुषी छिल्‍लर को मिस वर्ल्‍ड का ताज मिलने की खुशी कई मायनों में अहम है। बेटियों की भ्रूण में हत्या का दाग लिए झज्जर जिला सालों से अपने माथे पर झेल रहा था और अब झज्जर की बेटी ने ही धो डाला। घोर अंधेरे से निकली उम्मीद की यह किरण पूरे हरियाणा को नई रोशनी दे गई। बेटी मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद देश को उसकी प्रतिष्ठा लौटा दी और यह साबित कर दिया कि बेटियों की जिद, पूरे जहान को भी जीत सकती हैं।

पूरी खबर पढने के के लिए यहां क्लिक करें

3. परिवार ने बेटी को बनाया बालिका वधू, किसी ने वीडियो बना खोल दी पोल

जेएनएन, हिसार। कैमरी रोड स्थित एक गांव में एक परिवार ने बेटी को बालिका वधू बना दिया। उन्होंने चोरी-छिपे शादी की, लेकिन किसी ने चुपके से वीडियो बना ली। गुप्त शिकायत व सुबूत के रूप में वीडियो बाल विवाह निषेध अधिकारी को सौंप दी। अधिकारी ने गांव में जाकर पड़ताल की तो शिकायत में लगा आरोप सही था। अब वर और वधू पक्ष को कार्यालय में बुलाया है, जहां उनके बयान दर्ज होंगे। फिर पुलिस विभाग को शिकायत भेजकर प्रोहिबिशन चाइल्ड मैरिज एक्ट 2006 के तहत एफआइआर दर्ज करने की सिफारिश की जाएगी।

पूरी खबर पढने के के लिए यहां क्लिक करें

4. पड़ोसी ने 85 साल की वृद्धा से किया दुष्कर्म का प्रयास, सफल न हुआ तो चाकू मारा

जेएनएन, हिसार। हवस में कोई व्‍यक्ति इस हद तक गिर सकता है यह सोचा नहीं जा सकता। यहां एक युवक ने एक घर में घुस कर 85 साल की वृद्धा से दुष्‍कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध के कारण वह इसमें सफल नहीं हुआ तो उस पर चाकू से वार कर दिया आैर मारपीट करने लगा। वृद्धा ने शोर मचाया तो वह भाग गया।

पूरी खबर पढने के के लिए यहां क्लिक करें

5. फिर खुलेगी राजनीति की बंद पाठशाला, लेकिन हिंसा के डर से हिचक

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। हरियाणा में छात्र राजनीति का लंबा इतिहास रहा है। राज्‍य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से कई ऐसे छात्र नेता निकले, जिन्होंने अपनी धमक और कौशल के बूते हरियाणा और देश की राजनीति में सफल मुकाम हासिल किए। कोई विधायक बना तो किसी ने सांसद और मंत्री बनकर देश-प्रदेश की राजनीति में पूरा दखल बनाया। लेकिन, पिछले 21 साल से राजनी‍ति की प्राथमिक पाठशाला समझे जाने वाले छात्र संघ चुनाव बंद हैं। अब एक बार फिर राज्य में छात्र संघ के चुनाव कराने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। ऐसे में सरकार दबाव में है और छात्र संगठन उत्साह में।

पूरी खबर पढने के के लिए यहां क्लिक करें