विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 01 Sep 2017 09:52 AM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 02:16 PM (IST)

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। वह ...और पढ़ें

गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। हनीप्रीत पर यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश रचने का आरोप है। डेरा प्रमुख के जेल जाने के बाद से वह नजर नहीं आ रही है।

25 अगस्त को डेरा प्रमुख राम रहीम को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने साध्वियों से यौन शोषण मामले में दोषी ठहराया था। सूत्रों के अनुसार, दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम को भगाने का प्लान तैयार किया गया था। इसके लिए पूरी साजिश रच ली गई थी। कोड के लिए पहले से ही लाल रंग का बैग हनीप्रीत ने ले रखा था, लेकिन हरियाणा पुलिस और सेना की मुस्तैदी से पूरी साजिश को नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़ें: अंधभक्ति: गुरमीत राम रहीम का बनाया 100 ग्राम गुड़ बिकता था सवा लाख में

 सोमवार 28 अगस्‍त को इस मामले में सीबीआई जज जगदीप सिंह ने राम रहीम को 20 साल कैद की सजा सुनाई। इसके बाद ही हनीप्रीत इंसा अंडरग्राउंड है। हनीप्रीत के सुनारिया जेल परिसर से निकलने के बाद रोहतक के आर्य नगर में ही किसी डेरा प्रेमी संजय चावला के घर रुकने की बात भी सामने आई थी।

यह भी पढ़ें: बाबा के नापाक खेल, डेरे में साध्वियाें से दुष्कर्म को कहा जाता था 'माफी'

अगली सुबह वह परिवार भी घर से गायब मिला। बताया जाता है कि आर्य नगर में इस रात संजय चावला के घर देर रात दो गाड़ियां आई थीं। उसके बाद से हनीप्रीत का कुछ पता नहीं है और तभी से हरियाणा पुलिस हनीप्रीत की तलाश में जुटी है। फिलहाल हरियाणा पुलिस के साथ-साथ जांच एजेंसियां भी हनीप्रीत में जुटी हैं।

कौन है हनीप्रीत

हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है। हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत और विश्वास गुप्ता की शादी डेरा प्रमुख राम रहीम ने ही कराई थी। दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी अौर कुछ समय बाद हनीप्रीत ने राम रहीम से शिकायत की कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। इसके बाद राम रहीम ने साल 2009 में उसे गोद ले लिया।

गुरमीत राम रहीम की खुद की दो बेटियां और एक बेटा है। उनके नाम अमनप्रीत, चमनप्रीत और जसमीत इंसा हैं। साल 2011 में विश्वास गुप्ता ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मुकदमा दायर कर राम रहीम के कब्जे से उसकी पत्नी यानी हनीप्रीत को मुक्त कराने की मांग की थी। गुप्‍ता ने राम रहीम पर हनीप्रीत के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें: आखिर कहां गायब हो गई गुरमीत की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत

गुरमीत राम रहीम की बेहद करीबी है हनीप्रीत

हनीप्रीत राम रहीम के सबसे करीबियों में रही है। वह डेरा के कई महत्‍वपूर्ण फैसले लेने के साथ ही राम रहीम की फिल्‍मों को भी डायरेक्‍ट कर चुकी है। राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के दौरान वह कोर्ट रूम से लेकर जेल भेजे जाने तक साये की तरह राम रहीम के साथ नजर आई।

यह भी पढ़ें: जेल में बाबा: कैदी नंबर 8647 हाजिर हो, आवाज आई ... हाजिर हूं