विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीजीपी सिंघल करेंगे मुरथल में महिलाओं से दुराचार की जांच

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 24 Feb 2016 10:12 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2016 10:35 PM (IST)

हरियाणा सरकार मुरथल के पास महिला यात्रियों से दुष्‍कर्म की खबरों ओर इस पर पंजाब एवं हरियाणा पंजाब हाई कोर्ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में जाट आरक्षण के दौरान सोनीपत के मुरथल के पास 10 महिलाओं के साथ दुराचार की खबरों के बाद प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच डीजीपी यशपाल सिंघल को सौंप दी है। आईएएस अधिकारी देवेंद्र सिंह और आईपीएस अधिकारी परमजीत अहलावत की प्राथमिक जांच के आधार पर डीजीपी ने ऐसी किसी घटना को सिरे से खारिज किया है। इसके बावजूद सरकार पूरे मामले को लेकर गंभीर है और इस तह जाना चाहती है। इस मामले पर सरकार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने के बाद सक्रिय हुई।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया अलग से जांच कराने की बात कही

दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मामले में सराकर के स्तर पर अलग से जांच करवाने की बात कही है। विज ने बुधवार रात कहा, हम पुलिस के अलावा दूसरे स्रोतों से भी यह जानकारी हासिल करेंगे कि महिलाओं के साथ दुराचार की कोई वारदात हुई है या नहीं। ऐसी कोई घटना संज्ञान में आएगी तो सरकार कार्रवाई करेगी।

डीजीपी और दो अफसरों ने इस तरह की किसी घटना से किया इनकार

आईएएस देवेंद्र सिंह व आईपीएस परमजीत अहलावत ने दावा किया है कि मुरथल के कुराड़ के लोगों से इस विषय मेंं उन्होंने स्वयं बातचीत की है। लोगाें ने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है। कुराड़ के पूर्व सरपंच बिजेंद्र सिंह ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की कोई भी घटना होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भीड़ ने जब उग्र होकर यात्री गाडिय़ों के शीशे तोड़े तो उसमें कुछ परिवारों को चोट भी लगी, जिनमें महिलाएं भी थीं।

पढ़ें : जाट आंदोलन में मुरथल के पास 10 महिलाओं से दुष्कर्म पर हाई कोर्ट सख्त

प्रदेश के गृह सचिव पीके दास का कहना है कि उनकी उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव देवेंद्र सिंह और आईजी परमजीत अहलावत से बातचीत हुई है। दोनों ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के आधार पर हमने घटना की जांच डीजीपी को सौंप दी है।

पीडि़त लोगों के मुफ्त केस लड़ेंगे सत्यवीर हुड्डा

दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन के संयोजक सत्यवीर सिंह हुड्डा ने हरियाणा भर में जाट आंदोलन के दौरान पीडि़त लोगों को न्याय दिलाने की लड़ाई मुफ्त लडऩे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह रोहतक बार में प्रैक्टिस करते हैैं।

पढ़ें : हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सहित नौ पर राजद्रोह का केस

उनके पास सभी जिलों के लोग अपने नुकसान की जानकारी दे सकते हैैं। ऐसे लोगों की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट में मुफ्त लड़ी जाएगी। हुड्डा ने कहा कि नुकसान से प्रभावित व्यक्ति चाहे किसी भी जाति या समुदाय का है। हम उसकी मदद करेंगे।