विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हुड्डा से मानेसर भूमि घोटाले में सीबीआइ ने की पूछताछ

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 15 May 2017 02:46 PM (IST)Updated: Mon, 15 May 2017 05:03 PM (IST)

सीबीअाइ मानेसर भूमि घोटाला मामले में आज चंडीगढ़ में पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछताछ की है। इससे पहले ...और पढ़ें

हुड्डा से मानेसर भूमि घोटाले में सीबीआइ ने की पूछताछ
हुड्डा से मानेसर भूमि घोटाले में सीबीआइ ने की पूछताछ

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हरियाणा सरकार और सीबीआइ ने शिकंजा कस दिया है। हुड्डा से सीबीआइ की टीम ने यहां सेक्‍टर 30 स्थित कार्यालय में पूछताछ की  है। उनसे यह पूछताछ गुुरुग्राम के मानेसर भूमि घोटाले में हुई।

कुछ दिन पहले हुड्डा से पंचकूला के औद्योगिक प्‍लाट आवंटन मामले में सीबीआइ ने दिल्‍ली में पूछताछ की थी। उस समय सीबीरआइ ने उनके तत्‍कालीन प्रमुख सचिव छत्‍तर सिंह से भी पूछताछ की है। अब सीबीआइ ने चंडीगढ़ में मानेसर भूमि घोटाले को लेकर चंडीगढ़ में साेमवार को पूछताछ हो रही है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के कृषि मंत्री धनखड़ बता रहे कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा

मानेसर जमीन घोटाले को लेकर सीबीआइ ने हुड्डा और अन्‍य के खिलाफ 17 सितंबर 2015 को मामला दर्ज किया था। इस मामले में ईडी ने भी हुड्डा के खिलाफ सितंबर 2016 में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। ईडी ने हुड्डा और अन्य के खिलाफ सीबीआइ की एफआइआर के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया था। कांग्रेस लगातार इस कारर्वाई को सियासी रंजिश का नाम दे रही है।

यह भी पढ़ें: मुहब्बत की न थी जुबां और आंखों से हो गई बयां

इस मामले में आरोप है कि अगस्‍त 2014 में निजी बिल्डरों ने हरियाणा सरकार के अज्ञात जनसेवकों के साथ मिलीभगत कर गुड़गांव जिले में मानसेर, नौरंगपुर और लखनौला गांवों के किसानों और भूस्वामियों को अधिग्रहण का भय दिखाकर उनकी करीब 400 एकड़ जमीन औने-पौने दाम पर खरीद ली थी। कांग्रेस की तत्कालीन हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान करीब 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर उसे बिल्डर्स को औने-पौने दाम पर बेचने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: दरिंदगी की घटनाओं पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, सैलजा ने सरकार पर साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।