विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीबीआइ जज जगदीप सिंह को मिली सीएम की बुलेट प्रूफ गाड़ी, 60 जवान सुरक्षा में

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 17 Sep 2017 12:08 PM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 02:32 PM (IST)

दुष्कर्मी राम रहीम को सजा सुनाने वाले जज जगदीप सिंह को कड़ी सुरक्षा दी गई है। उन्हें सीएम की बुलेट ...और पढ़ें

सीबीआइ जज जगदीप सिंह को मिली सीएम की बुलेट प्रूफ गाड़ी, 60 जवान सुरक्षा में
सीबीआइ जज जगदीप सिंह को मिली सीएम की बुलेट प्रूफ गाड़ी, 60 जवान सुरक्षा में

जेएनएन, पंचकूला। साध्वियों से दुष्कर्म मामलों में गुरमीत राम रहीम सिंह को 20 साल की सजा सुनाने वाले पंचकूला स्थित विशेष सीबीआइ अदालत के जज जगदीप सिंह की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। जगदीप सिंह को सीएम की बुलेट प्रूफ गाड़ी दी गई है। उनके घर के आसपास तीन नाके लगा दिये गये हैं।

घर के आगे पीछे गारद बिठा दी गई है। डीएसपी राजेश फौगाट एवं इंसपेक्टर जंगशेर सिंह के नेतृत्व लगभग 60 सीटीएफ के जवान जज जगदीप सिंह एवं उनके परिवार की सुरक्षा में तैनात हैं। जगदीप सिंह के काफिले में चार से पांच गाडिय़ां चलती है। सीबीआइ कोर्ट रुम के बाहर भी कड़ा पहरा बिठाया हुआ है। इसी तरह सीबीआइ के वकील एचपीएस वर्मा को भी सुरक्षा प्रदान की गई है।

कोर्ट परिसर के आसपास रहा कड़ा पहरा

वहीं शनिवार को हत्या मामलों में फाइनल बहस के चलते कोर्ट परिसर के आसपास कड़ा पहरा बिठा रखा था। कोर्ट को जाने वाले रास्ते पर सशस्त्र सीमा बल के जवान तैनात थे और हर गाड़ी की जांच कर रहे थे। कोर्ट तक केवल वकीलों और मामले से जुड़े लोगों को ही जाने दिया गया।

यह भी पढ़ेंः जज से बोले राम रहीम के वकील- आप पहले सजा सुना चुके हो, आप यह केस मत सुनो