विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हुड्डा का भाजपा पर शायराना वार- वक्त को गुजरने दे जरा, वक्त ही देगा जवाब

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 08 Jun 2017 07:58 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 08:27 AM (IST)

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर मनोहरलाल सरकार पर हमला किया है। उन्‍होंने इस बार अपना वार शायराना अंदाज में दिया है।

हुड्डा का भाजपा पर शायराना वार- वक्त को गुजरने दे जरा, वक्त ही देगा जवाब
हुड्डा का भाजपा पर शायराना वार- वक्त को गुजरने दे जरा, वक्त ही देगा जवाब

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा सरकार पर हमलावर हो गए। उन्‍होंने मनोहरलाल सरकार के कामकाज और अपने विरुद्ध हो रही सीबीआइ जांच से जुड़े सवालों का शायराना अंदाज में जवाब दिया। उन्‍होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ' वक्त को गुजरने दे जरा, वक्त ही देगा जवाब।' उन्‍होंने सरकार पर राजनीतिक द्वेष से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गलतियां यह सरकार करती है और आरोप मुझ पर लगा देती है।

लंदन में बम ब्लास्ट हुआ तो भाजपा वाले मुझ पर ही आरोप लगा देंगे

हुड्डा ने प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट का जिक्र करने के साथ ही देश भर में हुए हिंसक आंदोलनों का हवाला दिया। उन्होंने कहा, प्रकाश सिंह इस बात को कह चुके कि जाट आंदोलन में सरकार नाकाम रही लेकिन ये लाेग दोष मुझ पर मढ़ते रहे। लंदन में अगर बम ब्लास्ट हो जाए तो यह सरकार इसका आरोपी भी मुझे ही मान लेगी।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में आज भी हुई जमकर बारिश, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक बीबी बत्रा और पूर्व सीपीएस रणसिंह मान के साथ संवाददाता सम्मेलन में हुड्डा ने जाट आंदोलन के दौरान हिंसा की ओर इशारा करते हुए कहा, 'इस दौर-ए-सियासत का इतना सा फसाना है, बस्ती भी जलानी है और मातम भी मनाना है।'

सीबीआइ जांच से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वह तो सिर्फ जांच एजेंसी है, लेकिन इन जांच के पीछे राजनीतिक दुर्भावना छिपी है। उन्होंने कहा, 'वक्त को गुजरने दे जरा, वक्त ही जवाब देगा। जब समय जवाब देता है तो गवाही की जरूरत नहीं होती।'

यह भी पढ़ें: बिचौलियों का तंत्र तोड़ने में सफल रही केंद्र सरकार : नकवी

दो करोड़ और दो लाख रोजगार का दावा फेल

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र व हरियाणा की सरकारों पर एक भी वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने हर साल दो करोड़ और हरियाणा ने दो लाख रोजगार देने का वादा किया था। मनोहर सरकार ने तो 154 वादे भी किए, मगर एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। हरियाणा में 50 हजार कर्मचारियों को बेरोजगार किया जा चुका है। राज्य में बेरोजगारी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: बहू ने पति और बच्चों संग ससुराल के बाहर खुले में जमाया डेरा

झाड़ली की बिजली सरेंडर कर दी सरकार ने

हुड्डा ने बिजली संकट के लिए मनोहर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में एक भी कारखाना नहीं लगाया। उल्टे, झाड़ली प्लांट से अपने हिस्से की बिजली सरेंडर कर दी, जिस वजह से हाय-तौबा मची है। सारे प्लांट हमारी सरकार ने लगाए। प्रदेश में कानून व्यवस्था, बिजली और पानी के साथ-साथ किसानों की सरकार को चिंता नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।