विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किताब लाने जा रही दसवीं की छात्रा काे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 09:06 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Mar 2017 09:54 AM (GMT+05:30)

झज्‍जर के पास एक गांव में दसवीं की छात्रा अपनी सहेली क साथ किताब लेने जा रही थी। रास्‍ते में ...और पढ़ें

किताब लाने जा रही दसवीं की छात्रा काे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
किताब लाने जा रही दसवीं की छात्रा काे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, झज्जर। तीन युवकों ने दसवीं कक्षा की एक छात्रा को उसकी सहेली के साथ अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दौरान उसकी एक सहेली को आराेपियों ने कार में लॉक कर दिया।  पीडि़त परिवार के लोग घटना की शिकायत लेकर महिला थाने में पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।  आरोप है कि वारदात करने वाले युवकों से छात्रा की सहेली की मिलीभगत थी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने कहा कि पुलिस को छात्रा को साथ लेकर आना चाहिए था। पुलिस की कार्य शैली को लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर एसपी के हस्तक्षेप के बाद महिला थाना प्रभारी अस्पताल पहुंची। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: बर्बरता: युवक ने बच्‍ची से किया दुष्कर्म, शिकायत की तो मां ने जलाया गुप्तांग

घटना शहर के पास स्थित एक गांव की है। पीडि़त छात्रा ने पुलिस के दिए बयान में बताया कि वह दसवीं कक्षा की परीक्षा दे रही है। सोमवार को दोपहर बाद पड़ोस में रहने वाली एक छात्रा किसी से किताब लेने के लिए उसे अपने साथ ले गई। जब वह गांव के बस अड्डे पर पहुंची तो वहां एक कार में मौजूद युवकों ने उन्हें जबरदस्ती अंदर खींच लिया। 

लड़की ने बताया कि अारोपियों ने कार सुनसान स्थान पर रोकी और छात्रा को खींचकर खेताें में ले गए। उन्‍होंने उसकी सहेली को कार में ही लॉक कर दिया। तीनों युवकों ने खेतों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा ने इसका विरोध किया तो उन्‍होंने उसे जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: कच्ची उम्र में शादियों की मानसिकता से नहीं उबर रहे हरियाणा के लोग

वारदात के बाद कार सवार युवक दोनों छात्राओं को गांव में छोड़कर फरार हो गए। पीडि़ता ने घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसने बताया कि कार सवार युवक गुरुग्राम के भोड़ा खुर्द गांव के रहने वाले हैं और उनमें से एक युवक की बहन का विवाह उसके गांव में हुआ है। शिकायत में पीडि़त छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली छात्रा की भी इस वारदात में भूमिका है।

------

'' फिलहाल पीडि़ता बयान देने की स्थिति में नहीं है। परिजनों के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
                                                                                                                  -राजीव कुमार, डीएसपी।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।