महिला के घर में घुसा युवक, अश्लील हरकतों के बाद करने लगा दुष्कर्म का प्रयास
एक युवक महिला को घर पर अकेली देखकर घर में घुसी और फिर उससे अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करा दी है।
जेएनएन, हांसी (हिसार)। महिला का पति दुकान पर सामान लेने गया तो पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक उसके घर में घुसा। वह उससे अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वह दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों के आने पर वह फरार हो गया।
जगन्नाथ मंडी क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे उसका पति दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। वह घर पर बच्चों के साथ अकेली थी। इसी दौरान युवक अनिल उसके घर में घुस आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा।
उसने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। वह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। जब लोग आए तो आरोपी वहां से भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।