विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात साल की बच्ची से अश्लील हरकतें, शरीर में डाले कंकर, सिक्का और तीली

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Wed, 24 May 2017 11:30 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 11:31 AM (IST)

पड़ोसी युवक ने सात सात की बच्ची से अश्लील हरकतें की और उसके शरीर में डाले कंकर, सिक्का और तीली डाल दी।

सात साल की बच्ची से अश्लील हरकतें, शरीर में डाले कंकर, सिक्का और तीली
सात साल की बच्ची से अश्लील हरकतें, शरीर में डाले कंकर, सिक्का और तीली

जेएनएऩ, यमुनानगर। पड़ोसी युवक की पाशविकता का शिकार हुई सात साल की बच्ची का जब मंगलवार को यहां ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया तो वे स्तब्ध रह गए। उसके शरीर में कंकर, माचिस की तीली, रुई के टुकड़े और और एक सिक्का भी निकला। ऑपरेशन के बाद कुछ समय तो बच्ची की हालत ठीक रही, लेकिन फिर खराब हो गई तो उसे चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया।

बच्ची को उसके पड़ोस में रहने वाला अंकित नाम का युवक छह दिन पहले टॉफी देने के बहाने अपने कमरे में ले गया था वहां उसने बच्ची से अश्लील हरकतें की और उसके शरीर में कंकर, तीली, सिक्का और रुई के टुकड़े डाल दिए। जब उसे दर्द होने लगा तो उसने अपनी मां को बताया। मां ने कई बार दर्द का कारण पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बता रही थी। जब उसका दर्द बढ़ गया और मां ने जोर देकर पूछा तो सारी बात बताई।

इसके बाद उसकी मां ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची का ऑपरेशन किया तो उसके साथ ही पाशविकता का पता चला। उधर, जैसे ही अभियुक्त को यह जानकारी हुई कि बच्ची की मां पुलिस के पास पहुंच गई है, तो वह भाग निकला।

यह भी पढ़ें: छात्रा को घर से उठाकर ले गए तीन युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म