विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रा को घर से उठाकर ले गए तीन युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Wed, 24 May 2017 09:52 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 01:37 PM (IST)

तीन युवकों ने नौवीं की छात्रा का उसके घर से अपहरण कर लिया और फिर उसे सामूहिक रूप से हवस का शिकार बना डाला।

छात्रा को घर से उठाकर ले गए तीन युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म
छात्रा को घर से उठाकर ले गए तीन युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, मोगा। तीन युवक नौवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा को उसके घर से रात को उठाकर ले गए और फिर उसे सामूहिक रूप से हवस का  शिकार बनाया। इसके बाद युवकों ने उसे उसके रिश्तेदारों के घर छोड़ दिया। छात्रा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित छात्रा के मुताबिक उसको कुछ युवक स्कूल जाते समय तंग करते रहते थे। सोमवार रात को वह अपने में सो रही थी। इसी दौरान तीन युवक आए और उसे उठाकर ले गए। वे उसे गांव के खेतों में लगी मोटर के पास ले गए तथा वहां उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: महंगे शौक के लिए फंसाती थी रइसजादों को जाल में, पूछताछ में उलझी

सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसे उसके रिश्तेदारों के गांव रामूवाला में छोड़ दिया। वहां पर पीडि़ता ने सारी घटना रिश्तेदारों को बताई। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बेटी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाकर मामले की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: दो युवकों ने ब्यूटीशियन का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

थाना मेहना के इंचार्ज दिलबाग सिंह पुलिस पार्टी समेत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीडि़त छात्रा के बयान लेने के बाद गांव में जाकर मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी युवकों शमशेर  सिंह, बेअंत सिंह व कर्मदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: छात्रा का अपहरण कर युवक ने कार में किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो

सप्ताह में हुई दूसरी घटना

ऐसा ही मामला 20 मई को कस्बा समालसर के एक गांव में सामने आया था। यहां एक 12 वर्षीय नाबालिगा ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें: छात्रा को घर में बंधक बनाकर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।