विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुग्राम: क्राइम ब्रांच की टीम ने बरामद किए 7 लाख 92 हजार के नए नोट

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 13 Dec 2016 03:53 PM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2016 09:28 PM (IST)

क्राइम ब्रांच ने गुरुग्राम से 7 लाख 92 हजार के नए नोट बरामद किए हैं। मामले में क्राइम ब्रांच की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गुरुग्राम [जेएनएन]। नोटबंदी के दौर में देश के कई शहरों से नए नोटों बड़ी खेप पकड़ी जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच ने गुरुग्राम से भी 7 लाख 92 हजार के नए नोट बरामद किए हैं। मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने डीएलएफ निवासी विकास गुप्ता को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने विकास से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि विकास के पास इतनी भारी संख्या में नए नोट कहां से आए।

तस्वीर: पकड़े गए नए नोट

2 हजार का नकली नोट लेकर पहुंचा पेट्रोल पंप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

15 लाख के पुराने नोट बरामद

गुरुग्राम में नकदी मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले सुभाष नगर के रहने वाला प्रमोद गुप्ता को पुलिस ने रेलवे रोड स्थित प्रेम मंदिर के पास से गिरफ्तार किया था। सुभाष के पास से 15 लाख रुपये के एक हजार के नोट बरामद किए थे। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान सुभाष सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया था जिसके बाद मामले की सूचना आयकर विभाग को देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

कार से मिले 35 लाख रुपए

एक और मामले में पुलिस ने युवकों के पास से 35 लाख रुपये बरामद किए थे। यह बरामदगी गलेरिया मार्केट के पास एक कार से की गई थी। सुबह के वक्त नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार को संदेह के आधार पर जांच के लिए रुकवाया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 35 लाख रुपये बरामद किए थे।

पुलिस ने पैसे के बारे में जब कार सवार पलवल निवासी निखिल से पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। निखिल के साथ कार में अनुराग नाम का शख्स भी मौजूद था। पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए सभी नोट 1000 रुपये के थे।

रोहित टंडन से पूछताछ, कालेधन में गाजियाबाद के बिल्डर का पैसा भी शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।