विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध संबंध के झगड़े में दंपती ने जहर खाकर दी जान

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 17 Apr 2017 12:02 PM (IST)

अवैध संबंध के शक में एक दंपती में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने जहर खा ...और पढ़ें

अवैध संबंध के झगड़े में दंपती ने जहर खाकर दी जान
अवैध संबंध के झगड़े में दंपती ने जहर खाकर दी जान

जेएनएन, फतेहाबाद। अवैध संबंध के शक ने एक परिवार को खत्‍म कर दिया। अवैध संबंध को लेकर पति और पत्‍नी के बीच झगड़ा हुअा। विवाद इतना बढ़ गया कि दाेनों ने जहर खाकर जान दे दी। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। घटना जिले के गांव मेहूवाला की है।

पुलिस को दिए बयान में मेहूवाला निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसका भाई जयकरण किसान था और गांव के बाहर ढाणी में पत्‍नी कविता, बेटे और मां के साथ रहता था। राजेंद्र के मुताबिक, जयकरण व गांव के सरपंच पाल सिंह का एक-दूसरे के घर आना जाना था।

इसी बीच, पाल सिंह के जयकरण की पत्नी कविता के साथ अवैध संबंध बन गए। पाल सिंह ने कविता को एक मोबाइल खरीद कर दिया हुआ था, जिससे दोनों चोरी छिपे बात किया करते थे। कुछ दिन पहले जयकरण को इस बात का पता चल गया और यहीं से विवाद शुरू हो गया। इस विवाद को लेकर एक सप्ताह पहले दोनों पक्षों के बीच एक पंचायत भी हुई, जिसमें सरपंच ने कविता को मोबाइल देने की बात स्वीकार की। लेकिन, पंचायत में मामले का कोई समाधान नहीं निकला।

यह भी पढ़ें: परीक्षा देने जा रहे युवकों की कार ट्राली से टकराई, दो भाइयों समेत चार की मौत

इसके बाद यह बात पूरे गांव और जयकरण के रिश्तेदारों को पता चल गई। राजेंद्र ने बताया कि इसी बात को लेकर शनिवार रात जयकरण व उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद जयकरण ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जयकरण की हालत बिगड़ती देख कविता ने भी जहर निगल लिया।

यह भी पढ़ें: झज्‍जर में बरातियों की गाड़ी नाले में पलटी, तीन की मौत

भट्टूकलां थाना प्रभारी मुकेश बेनीवाल ने बताया कि राजेंद्र ने आरोप लगाया है कि सरपंच पाल सिंह ने दोनों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। इसी आरोप के आधार पर पुलिस ने सरपंच के खिलाफ केस दर्ज किया है।