विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीजा ने दोस्तों संग साली से किया हरियाणा में गैंगरेप, पंजाब में मिली बेहोश

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 16 Mar 2017 08:27 AM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2017 07:12 AM (IST)

गैंगरेप के बाद पंजाब के बठिंडा में बेहोश पाई गई युवती का आरोप है कि सूरज व उसके जीजा ने अन्य के साथ मिलकर उसके साथ गलत काम किया।

जीजा ने दोस्तों संग साली से किया हरियाणा में गैंगरेप, पंजाब में मिली बेहोश
जीजा ने दोस्तों संग साली से किया हरियाणा में गैंगरेप, पंजाब में मिली बेहोश

फरीदाबाद (जेएनएन)। फरीदाबाद की लड़की से हरियाणा के ही अंबाला जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है। फरीदाबाद की यह लड़की अंबाला शहर के जंडली में एक महिला के घर काम करने वाली लड़की अपने फेसबुक फ्रेंड व उसके जीजा के साथ चली गई। आरोप है कि सिरसा में नशा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, बाद में वह पंजाब के बठिंडा में बेसुध हालत में मिली।

जानकारी मिलने के बाद घर की मालकिन उसे अंबाला ले आई व पुलिस को शिकायत दी। महिला पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसका मेडिकल कराया। अभियुक्त गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। कुछ दिन पूर्व फरीदाबाद की एक युवती अंबाला में जंडली में एक महिला के घर आकर काम करने लगी।

यह भी पढ़ेंः प्रेमी संग मिल पति को मार कर दफनाया फिर पुलिस से बोली- गुम पति को ढूंढ़ के लाओ

उसी दौरान उसकी फेसबुक पर सिरसा के सूरज से दोस्ती हो गई। सूरज के बुलाने पर वह रात को बिना किसी को बताए घर से उसके साथ चली गई। सूरज का जीजा भी साथ था। वे उसे सिरसा ले गए और वहां उसे खाने-पीने की वस्तु में कोई नशीली वस्तु मिलाकर दे दी, जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसकी आंख खुली तो वह बठिंडा में थी। चूंकि उसे महिला मालकिन का फोन नंबर याद था तो उसने उसे फोन किया। आरोप है कि सूरज व उसके जीजा ने अन्य के साथ मिलकर उसके साथ गलत काम किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।