विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणाा में 122 स्कूल होंगे अपग्रेड, 29 को जारी होगी लिस्ट : रामबिलास

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 01:33 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2017 01:36 PM (IST)

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने राज्‍य में 122 स्‍कूलाें को अपग्रेड करने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि इसकी सूची 29 मई को जारी कर दी जाएगी।

हरियाणाा में 122 स्कूल होंगे अपग्रेड, 29 को जारी होगी लिस्ट : रामबिलास
हरियाणाा में 122 स्कूल होंगे अपग्रेड, 29 को जारी होगी लिस्ट : रामबिलास

जेएनएन, भिवानी। हरियाणा के शिक्षा रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 122 स्कूल अपग्रेड किए जाएंगे। इसकी लिस्ट 29 मई को जारी की जाएगी। इसमें भिवानी का रिवासा गांव का स्कूल भी है। स्कूलों को अपग्रेड के लिए धरनों को रामबिलास ने आज के दौर का फैशन बताया।

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि पिछली सरकार ने चुनाव के दौरान 244 स्कूलों को बिना किसी सुविधा के अपग्रेड कर दिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 12वीं कक्षा के परिणाम ठीक रहे, लेकिन 10वीं के परिणामों से वह संतुष्ट नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसी सत्र से 8वीं की परीक्षा शिक्षा बोर्ड लेने का प्रयास किया जाएगा। इसकी मंजूरी केंद्र सरकार ने दे दी है।

यह भी पढ़ें: सीबीएसई की 12वीं के रिजल्‍ट में छा गया चंडीगढ़, चार में से तीन टॉपर यहां के

रामबिलास शर्मा ने केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की बदौलत दुनिया में भारत देश की प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मोदी से प्रभावित होकर ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा दिया था और व्हाइट हाउस में हिंदुओं की आवभगत के लिए अलग कक्ष स्थापित करने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें: मिशन ओलंपिक के निदेशक राजेंद्र पठानिया का जीटी रोड से अपहरण

उन्होंने हरियाणा की शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि आज देश के आठ राज्य हरियाणा की शिक्षा नीति अपने प्रदेश में लागू करने पर विचार कर रहे हैं। पहले की सरकारें झूठी परफॉर्मेंस के लिए 20 अंकों तक की ग्रेस देती थी। पहले की सरकारों में पीएमटी तक के दाखिले फर्जी तरीके से होते थे।

शिक्षा मंत्री ने माना कि बोर्ड की टॉपर लिस्ट में चूक हुई

10वीं कक्षा की टॉपर लिस्ट में गड़बड़ी पर रामबिलास शर्मा ने माना कि इसमें चूक हुई है, लेकिन यह चूक इंस्टूमेंट में एरर आने से हुई है। सोमवार को स्कूलों की अपग्रेड लिस्ट आने और एसीएस पीके दास द्वारा इस सत्र में कोई भी स्कूल अपग्रेड न किए जाने के सवाल को शिक्षा मंत्री टाल गए। उन्होंने कहा कि किसी भी बात पर मंत्रियों व अधिकारियों में कोई टकराव नहीं है। रामबिलास शर्मा ने स्पष्ट किया कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 1 जून से ही की जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।