विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिशन ओलंपिक के निदेशक राजेंद्र पठानिया का जीटी रोड से अपहरण

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 10:04 AM (IST)

जिम्नास्टिक कोच और मिशन ओलंपिक 2020 के निदेशक राजेंद्र पठानिया पानीपत के पास से अपहरण कर लिया गया है। वह दिल्‍ली से टैक्‍सी में अपने घर पटियाला जा रहे थे।

मिशन ओलंपिक के निदेशक राजेंद्र पठानिया का जीटी रोड से अपहरण
मिशन ओलंपिक के निदेशक राजेंद्र पठानिया का जीटी रोड से अपहरण

जेएनएन, पानीपत। कार से जा रहे जिम्नास्टिक के मुख्य कोच और मिशन ओलंपिक 2020 सेल के निदेशक राजेंद्र पठानिया का बाबरपुर के पास से अपहरण कर लिया गया। वह दिल्ली से टैक्सी में अपने घर पटियाला जा रहे थे। पुलिस की तीन टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

उनके छोटे भाई पंजाब के गुरदासपुर के बागवानी अधिकारी विपन पठानिया ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र शुक्रवार रात दिल्ली बाईपास से टैक्सी से पटियाला के लिए निकले थे। रात 8:30 बजे राजेंद्र ने पत्नी रीमा को कॉल कर बताया कि वह पानीपत टोल प्लाजा से निकल चुके हैं। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। उसके बाद राजेंद्र का न तो मोबाइल फोन ऑन हुआ और न ही घर लौटे।

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला का कर्नल पर आरोप, प्रेमजाल में फंसा बनाता रहा संबंध

उन्होंने कहा कि उनके भाई का अपहरण कर लिया गया है। इस बारे में ट्रेनी आइपीएस व थाना सदर प्रभारी चंद्रमोहन ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज करके कोच राजेंद्र की तलाश की जा रही है। दिल्ली में टैक्सी स्टैंड से भी पता लगाया जा रही है। इसके लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई है।

देश के बेहतरीन कोचों में गिने जाते हैं राजेंद्र

53 वर्षीय राजेंद्र पठानिया राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआइएस) पटियाला जिम्नास्टिक कोच है। उसकी पत्नी रीमा व बेटा और बेटी पटियाला में रहते हैं। छह महीने पहले राजेंद्र को नई दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जिम्नास्टिक के चीफ कोच व ओलंपिक मिशन 2020 सेल के निदेशक नियुक्त किए गए थे। राजेंद्र की गिनती बेहतरीन कोचों में होती है। उनके द्वारा तराशे गए कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कोठी में चल रहा था देह व्यापार, दो युवतियों सहित पांच गिरफ्तार

लूट का शिकार होने की आशंका

जीटी रोड पर दिल्ली से पानीपत तक हाईवे पर लूट की कई वारदात हो चुकी हैं। दो साल पहले सिवाह के पास दिल्ली के परिवार को हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया था। आशंका है हाईवे पर वाहनों में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के राजेंद्र शिकार न बन गए हों। पुलिस इस एंगिल से जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।