विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणवी मेहमाननवाजी के कायल हुए न्यूजीलैंड के टॉप गेंदबाज काइल मिल्स

By Ankit KumarEdited By:
Published: Wed, 31 May 2017 03:05 PM (IST)

क्रिकेट पर बातचीत में मिल्स ने कहा कि भारत में क्रिकेट को लेकर काफी जुनून है। यहां गली-गली में क्रिकेट ...और पढ़ें

हरियाणवी मेहमाननवाजी के कायल हुए न्यूजीलैंड के टॉप गेंदबाज काइल मिल्स
हरियाणवी मेहमाननवाजी के कायल हुए न्यूजीलैंड के टॉप गेंदबाज काइल मिल्स

जेएनएन, बहादुरगढ़। वनडेे क्रिकेट रैकिंग के टॉप बॉलर न्यूजीलैंड के काइल मिल्स बहादुरगढ़ पहुंचे। यहां प्रशंसक उन्हें अपने बीच पाकर खुशी से झूम उठे। वे हरियाणा की मेहमाननवाजी और पारिवारिक प्रेम के कायल हो गए। 

मिल्स बहादुरगढ़ में अपने मित्र दलबीर मान व सिकंदर मान से मिलने पहुंचे थे। काइल मिल्स इन दिनों दिल्ली और हरियाणा का भ्रमण कर रहें हैं। रजवाड़ा में सिकंदर मान से उनकी मुलाकात हुई थी और तभी से उनका गहरा जुड़ाव हो गया। उनके बुलावे पर ही मिल्स पहली बार हरियाणा पहुंचे। यहां की मेहमाननवाजी और परिवारों के बीच आपसी प्रेम की उन्होंने खूब प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें: हरियाणा मेंं अब भाजपा का फोकस गांवों पर, विकास में अाएगी तेजी

क्रिकेट पर बातचीत में मिल्स ने कहा कि टी-20 क्रिकेट का कोई भी मैच या आइपीएल तो मारामारी के खेल में शुमार हो चुका है। टेस्ट और वन डे के दम पर ही क्रिकेट का भविष्य है। उन्होंने कहा कि भारत में क्रिकेट को लेकर काफी जुनून है। यहां गली-गली में क्रिकेट दिखता है। इसी वजह से भारत में क्रिकेट प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है। मिल्स ने कहा कि क्रिकेट के बादशाह सचिन तेंदुलकर के अलावा वीरेंद्र सहवाग व फिरकी गेंदबाज हरभजन उनके पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी है।

वैश्विक स्तर पर वे भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली, न्यूजीलैंड के ही केन विलियम्स व इंग्लैंड के जोए रूट्स को बेहतरीन खिलाड़ी मानते हैं। उन्होंने यहां के खेत-खलिहान से लेकर ग्रामीण जीवन पर भी चर्चा की। साथ ही युवा क्रिकेटरों को टिप्स भी दिए। 

यह भी पढ़ें: शिक्षा निदेशालय में अटका 400 स्कूलों का अपग्रेडेशन

आइपीएल की तरह वर्ल्ड सीरीज लीग का है ख्वाब

काइल मिल्स ने कहा कि वे टी-20 क्रिकेट के जरिये आइपीएल की तर्ज पर वर्ल्ड सीरिज लीग शुरू करने का ख्वाब देख रहें हैं। ताकि क्रिकेट को दुनिया के हर देश में जाना जा सके। जहां-जहां क्रिकेट नहीं खेला जा रहा, वहां पर भी मैच हो सके। उन्होंने भारत को खूबसूरत देश बताया और कहा कि यहां के कई शहर ऐसे हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेते हैं। मिल्स ने कहा कि सचिन पर बनी फिल्म देखना उन्हें अच्छा लगेगा और वे इस फिल्म को जरूर देखेंगे।

यह भी पढ़ें: मनोहरलाल सरकार के लिए मुसीबत बने सांसद राजकुमार सैनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।