विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शनि के एक और चंद्रमा पर विशाल समुद्र के सबूत मिले

By Babita kashyapEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2016 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2016 04:34 PM (IST)

कई किमी गहरा समुद्र चट्टानों से घिरा हुआ है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इसे जीवों की मौजूदगी के लिए अनुकूल बताया है।

News Article Hero Image

लंदन, एजेंसी। शनि ग्रह के एक और चंद्रमा डायोनी पर विशाल समुद्र होने के सबूत मिले हैं। टाइटन और इंसेलेडस की सतह के नीचे भी समुद्र होने की बात पहले सामने आ चुकी है। कैसिनी यान की ओर से भेजे गए ताजा आंक़$डों के विश्लेषषण से इस बात की पुष्टि हुई है।

कैसिनी यान हाल में ही डायोनी के काफी समीप से गुजरा था। इस दौरान कई चित्र लिए गए थे। बेल्जियम के रॉयल आब्जर्वेटरी के शोधकर्ताओं ने चित्रों का विश्लेषण कर इसका पता लगाया है। उन्होंने बताया कि समुद्र चंद्रमा की सतह और केंद्र के बीच स्थित है। यह सतह से 100 किमी नीचे हो सकता है।

कई किमी गहरा समुद्र चट्टानों से घिरा हुआ है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इसे जीवों की मौजूदगी के लिए अनुकूल बताया है। फिलहाल इसकी जांच प़$डताल की जा रही है। चट्टान और पानी के बीच संपर्क पोषषक तत्व और ऊर्जा की उत्पत्ति के लिए महत्वपूर्ण होता है। जीवन की संभावना के लिए इन दोनों की मौजूदगी जरूरी होती है। कैसिनी अभियान नासा, योरपीय अंतरिक्ष एजेंसी और इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी की साझा परियोजना है।

READ: धरती से दूसरे ग्रह के टकराने से ही बना चंद्रमा