सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बगैर पहचान पत्र के भी बैंक खाता खुलेगा

By Edited By:
Published: Sun, 14 Sep 2014 11:49 PM (IST)Updated: Mon, 15 Sep 2014 05:16 AM (IST)

हां, रिजर्व बैंक ने यह स्पष्ट किया है कि अगर किसी व्यक्ति के पास किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हां, रिजर्व बैंक ने यह स्पष्ट किया है कि अगर किसी व्यक्ति के पास किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र नहीं, तब भी उसका बैंक खाता खोला जा सकता है। लेकिन इस तरह के बैंक खाता खोलने वाले ग्राहक के अधिकार काफी सीमित होंगे। इसे सीमित अधिकार वाला बैंक खाता कहा जाएगा।

इस श्रेणी के खाते में एक महीने में महज 10,000 रुपये निकालने की ही छूट होगी। बैंक खाते में एक बार में 50 हजार रुपये से ज्यादा की राशि नहीं रखी जा सकती। एक वर्ष में इस बैंक खाते पर एक लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज नहीं दिया जा सकता।

ग्राहकों को सिर्फ अपना फोटो और बैंक प्रबंधक के सामने हस्ताक्षर करने पर इस श्रेणी का बैंक खाता खोला जा सकता है। लेकिन इस खाते को बाद में ग्राहक सामान्य बैंक अकाउंट में तब्दील करा सकता है। इसके लिए उसे कोई भी वैध पहचान पत्र पेश करना होगा।

पढ़ें: खाता खुलवाने को लेकर हंगामा