विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब मल्लिका पहुंचीं अपने पैतृक गांव

By Edited By:
Published: Wed, 09 Oct 2013 08:33 AM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2013 08:35 AM (IST)

अपने टीवी शो बैचलरोट के लिए शूट करने के लिए हरियाणा के हिसार जिले में पहुंचकर मल्लिका शेरावत खुद को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंडीगढ़। अपने टीवी शो बैचलरोट के लिए शूट करने के लिए हरियाणा के हिसार जिले में पहुंचकर मल्लिका शेरावत खुद को अपने पैतृक गांव जाने से रोक नहीं पाईं। लेकिन पैतृक गांव मोठ तक पहुंचने पर अभिनेत्री को एक भीड़ ने घेर लिया।

मल्लिका को गिफ्ट में मिली बकरी

मल्लिका हरियाणा की रहने वाली हैं जिनका असली नाम रीमा लांबा है। शेरावत जब एक लंबे अरसे बाद मंगलवार को अपने गांव में घूम रही थीं तो 3,000 से 4,000 लोगों की भीड़ ने उन्हें देखने के लिए घेर लिया था। 36 वर्षीय अभिनेत्री अपने शो के लिए पैतृक घर के कुछ दृश्य शूट करने के लिए यहां आई थीं। हालांकि, भारी भीड़ को देखकर, शेरावत ने कार से बाहर कदम नहीं रखा और पुलिस जल्द ही उन्हें उस भीड़ से सुरक्षित निकल लाई। पुलिस अधीक्षक सतीश बालन ने बताया कि शूटिंग के बारे में पुलिस को अग्रिम जानकारी नहीं दी गई थी।

अगर मल्लिका के बदले इनका स्वयंवर होता तो..

मल्लिका का कहना था कि गांव में इतनी भीड़ होगी किसी की उम्मीद से परे था। भीड़ में लोग पागल हो रहे थे और मल्लिका की झलक पाने के लिए बेताब थे। जल्द ही, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को भेजा गया। अभिनेत्री को भी उसके परिवार के सदस्यों से मिलने एक एक गुरुद्वारा के पास जाना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर