यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मल्लिका को गिफ्ट में मिली बकरी
शो 'द बैचलरेट इंडिया' शुरू होने से पहले ही प्रतियोगी मल्लिका का दिल जीतने की कोशिश में जुट गए हैं। ...और पढ़ें

मुंबई। रियल्टी शो 'द बैचलरेट इंडिया' शुरू होने से पहले ही प्रतियोगी मल्लिका का दिल जीतने की कोशिश में जुट गए हैं। प्रतियोगी मल्लिका को खुश करने के लिए अलग-अलग तरह के गिफ्ट भेज रहे हैं। एक प्रतियोगी ने तो हद ही कर दी। उसने मल्लिका को ऐसी चीज तोहफे में दे दी, जिससे मल्लिका सबसे ज्यादा नफरत करती है।
पढ़ें : मल्लिका के लिए दूल्हा ढूंढेंगे रणवीर
सूत्रों ने बताया कि सनावर के किसी नौ जवान ने मल्लिका को देसी घी का एक टीन गिफ्ट कर दिया। ये तो कुछ भी नहीं, जयपुर के मनु पंजाबी ने तो मल्लिका को एक छोटी सी बकरी मोनी ये सोचकर गिफ्ट कर दी कि 'मोनी' नाम की ये बकरी मल्लिका के लिए शुभ साबित हो जाएगी। किसी ने मल्लिका को साड़ी तो किसी ने स्कर्ट की बेल्ट उपहार के तौर पर दे डाली। किसी ने सलवार कुर्ता तो किसी ने हाथ की बनी कोई तस्वीर दी। एक नौजवान ने घर की बनी मिठाई गिफ्ट की और कहा कि मल्लिका को इसमें मां का प्यार नजर आएगा।
13 साल के एक बच्चे ने अपने तलाकशुदा पिता की ओर से मल्लिका को संदेश भेजा। उसने एक डीवीडी में रिकॉर्ड किया कि 'शायद आप मेरे पापा को पसंद कर लें।' लेकिन मल्लिका के दिल के सबसे करीब था, जब किसी नौजवान ने उनसे प्यार की मूरत आगरा के ताजमहल जाने की बात कही।
गौरतलब है कि शो 'द बैचलरेट इंडिया' सात अक्टूबर से लाइफ ओके पर शुरू होने जा रहा है। इस शो के जरिए मल्लिका अपना जीवन साथी चुनेंगी। शो में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है, लेकिन सिर्फ 30 लोगों में से ही कोई एक मल्लिका के दिल का राजा बन पाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
