विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मल्लिका के लिए दूल्हा ढूंढेंगे रणबीर!

By Edited By:
Published: Thu, 03 Oct 2013 11:01 AM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2013 11:24 AM (IST)

मुंबई। रणबीर कपूर ने एक बार कहा था कि 'मुझे अच्छा लगता है जब मुझे मोस्ट एलिजिबल बैचलर' कहा जाता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर ने एक बार कहा था कि 'मुझे अच्छा लगता है जब मुझे मोस्ट एलिजिबल बैचलर' कहा जाता है। ये बैचलर अब बॉलीवुड की हसीना मल्लिका शेरावत को उनके दिल के राजकुमार से मिलाने में मदद करने जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि रणबीर कपूर मल्लिका के शो 'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' में बतौर गेस्ट आ रहे हैं।

पढ़ें : क्या 63 साल के बुजुर्ग से शादी करेंगी मल्लिका

खबर है कि रणबीर को मल्लिका के शो में विशेष अतिथि के रूप में आने का न्यौता दिया गया है। जैसा की हम जानते हैं कि रणबीर और मल्लिका दोनों आज के मोस्ट एलिजिबल बैचलर की सूची में शामिल हैं। ऐसे में दोनों को एक ही मंच पर देखना काफी मजेदार होने वाला है। रणबीर शो में आकर मल्लिका को अपना जीवन साथी चुनने में मदद करेंगे। हालांकि अब तक रणबीर की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वे शो के मेहमान बनेंगे या नहीं।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर से लाइफ ओके चैनल परं आने वाले शो 'द बैचलरेट इंडिया' में हजारों लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था, लेकिन उनमें से सिर्फ 30 प्रतियोगियों को चुना गया है जो मल्लिका का दिल जीतने की कवायद करेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर