विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मल्लिका के बदले होता किसी और का स्वयंवर तो..

By Edited By:
Published: Tue, 08 Oct 2013 01:18 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2013 03:50 PM (IST)

ऐसी कल्पना की जा रही थी कि मल्लिका शेरावत के नाम पर 'द बैचलरेट इंडिया' नाम का शो हिट हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। ऐसी कल्पना की जा रही थी कि मल्लिका शेरावत के नाम पर 'द बैचलरेट इंडिया' नाम का शो हिट हो जाएगा पर यदि बॉलीवुड सूत्रों की बात पर यकीन किया जाए तो द बैचलरेट इंडिया शो की टीआरपी केवल मल्लिका शेरावत के कंधों पर छोड़ी नहीं जा सकती थी इसलिए सनी लियोन को इस शो का हिस्सा बनाने की बात पर जोर दिया गया। हमने इस बात की कल्पना की यदि बैचलरेट इंडिया शो में मल्लिका के बदले किसी और अभिनेत्री का स्वयंवर होता तो शायद यह शो और ज्यादा हिट होता।

बिपाशा बासु

बिपाशा बासु का दिल जॉन अब्राहम पहले ही तोड़ चुके हैं और इन दिनों बिप्स कुछ खास फिल्में भी नहीं कर रही हैं। यदि ऐसे में बिपाशा बासु का बैचलरेट इंडिया शो के जरिए स्वयंवर कराया जाता तो शायद यह शो टीआरपी के तमाम रिकार्ड तोड़ देता।

दीपिका पादुकोण

अब आप सोच रहे होंगे कि हमने स्वयंवर के लिए दीपिका का नाम क्यों लिया जबकि उनके बदले प्रियंका या फिर कट्रीना का नाम लिया जा सकता था। दरअसल प्रियंका इन दिनों अपना फिल्मी करियर संवारने के काम में लगी हुई हैं और कैट के पास तो रणबीर का सहारा है। ऐसे में दीपिका का स्वयंवर कराया जा सकता था, उन्हें भी किसी का सहारा मिल जाता।

सुष्मिता सेन

मनोरंजन की दुनिया में सुष्मिता सेन से ज्यादा आकर्षक दूसरी कोई कुंवारी अभिनेत्री नहीं है लेकिन इसके बावजूद समस्या यह है कि वे हर आदमी में एक खास विशेषता देखती हैं। यदि सुष्मिता सेन अपने स्वयंवर के लिए मान जातीं तो तो बैचलरेट इंडिया जैसा शो काफी सफल रहता।

प्रीति जिंटा

एक समय ऐसा था जब प्रीति जिंटा बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस मानी जाती थीं पर आज हम तो उन्हें यही सलाह देंगे कि यदि उनके पास समय है तो बैचलरेट इंडिया जैसे शो के जरिए अपना स्वयंवर रचा लें।

तब्बू

40 साल की हो चुकी तब्बू आज उस समय से ज्यादा अच्छी दिखती हैं जब वे 30 साल की थीं। तब्बू के तेलुगू स्टार नागार्जुन से काफी घनिष्ठ संबंध हुआ करते थे लेकिन उनका रिश्ता शादी की दहलीज तक नहीं पहुंच पाया। आज तब्बू के पास मौका है कि बैचलरेट इंडिया जैसे शो के माध्यम से स्वयंवर रचाने की दौड़ में हिस्सा लें।

रानी मुखर्जी

पर्दे पर रानी मुखर्जी की जोड़ी को शाहरुख खान के साथ पसंद किया जाता था पर असल जिंदगी में उनके नाम को अभिषेक बच्चन और आदित्य चोपड़ा के नाम के साथ जोड़ा जाता था। अभिषेक बच्चन तो ऐश्वर्या के हो गए और रहा सवाल आदित्य चोपड़ा का तो उनके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में रानी मुखर्जी को बैचलरेट इंडिया शो के जरिए अपना स्वयंवर रचा लेना चाहिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर