विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिग बाॅस 9 की विनर होंगी ईरानी बाला मंदाना करीमी'

By Test2 test2Edited By:
Published: Thu, 21 Jan 2016 09:05 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2016 11:23 AM (IST)

'बिग बाॅस' में टैरो कार्ड रीडर मोनिका ने मंदना के जीतने की आशंका जताई है। इस खबर ने जहां मंदना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रियलिटी शो 'बिग बाॅस 9' अब कुछ ही दिन दूर है अपने ग्रैंड फिनाले से। कीथ सिकेरा के जाने के बाद घर में बचे हैं सिर्फ चार कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला, ऋषभ सिन्हा, रोशेल मारिया राव और मंदना करीमी। इन दिनों 'बिग बाॅस' के घर में आए दिन कुछ ना कुछ नया और खास देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कलाकार अपने फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंच रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ घर के सदस्यों का बेहतरीन टास्ट दिए जा रहे हैं। कल बिग बॉस के घर में एंट्री हुई टैरो कार्ड रीडर मोनिका बदनानी की।

रितिक ने पिता राकेश रोशन को बताया, 'साला खड़ूस'

मोनिका ने घर में आकर सभी को सरप्राइज कर दिया और सभी कंटेस्टेंट से एक कार्ड चूज करने के लिए कहा। इसके बाद मोनिका ने बताया कि इस बार शो का विनर कौन हो सकता है। लेकिन मोनिका ने जब टैरो कार्ड रीड कर उस कंटेस्टेंट का नाम बताया, जो इस बार विनर बना सकता है, तो प्रिंस का चेहरा उतर गया। मोनिका ने बताया कि मंदना के सिर सज सकता है 'बिग बाॅस 9' का ताज। मोनिका की ये बात सुन प्रिंस का उदास होने लाजमी है, क्योंकि प्रिंस मजबूत कंटेस्टेंट है और शो को जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।

आखिरकार दीपिका पादुकोण ने कबूला रणवीर सिंह हैं उनके 'ब्वाॅयफ्रेंड'

मोनिका ने टैरो कार्ड से मंदाना के जीतने की आशंका जताई है। अब देखना होगा कि ये कितना सही साबित होता है, इसके लिए करना होगा सिर्फ तीन दिन का इंतजार। 'बिग बॉस 9' का ग्रैंड फिनाले 23 जनवरी को है।

खैर इन सब के बीच मंदना के लिए सोने पर सुगाहा वाली बात जरूर है, क्योंकि एक तरफ जहां मोनिका ने उनके जीत की आशंका जताई है, तो दूसरी तरफ कल उनकी फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' सिनेमाघरों में दस्तक दें रही है।