यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रितिक ने पिता राकेश रोशन को बताया, 'साला खड़ूस'
रितिक रोशन ने अपने फिल्ममेकर पिता राकेश रोशन को 'साला खड़ूस' कहा है। राकेश रोशन काफी सख्त निर्देशक बताए जाते ...और पढ़ें

मुंबई। राजकुमार हिरानी ने विधु विनोद चोपड़ा को, तो आर माधवन ने कमल हासन को 'साला खड़ूस' बताया। अब रितिक रोशन ने अपने फिल्ममेकर पिता राकेश रोशन को 'साला खड़ूस' कहा है। राकेश रोशन काफी सख्त निर्देशक बताए जाते हैं। रितिक अपने पिता के साथ चार फिल्मों में काम कर चुके हैं।
सनी लियोन से पॉर्न इमेज पर पूछे गए सवाल का आमिर ने दिया ये जवाब
दरअसल, हिरानी की अगली फिल्म का टाइटल है 'साला खड़ूस'। फिल्म में आर माधवन बॉक्सिंग कोच और रितिका सिंह एक बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगी। कहानी इन्हीं दोनों किरदारों के आसपास घूमती नजर आएगी। फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे एक मेंटर शख्स में से छुपा हुआ टैलेंट बाहर लेकर आता है।
प्रेग्नेंसी के बाद अबॉर्शन कराने की खबरों पर भड़कीं पूनम पांडे
हिरानी ने सबसे पहले बताया कि उनके लाइफ में 'साला खड़ूस' यानी मेंटर की भूमिका विधु विनोद चोपड़ा ने निभाई। उन्होंने एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की जिसमें वह विधु के साथ खड़े हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ये है मेरा साला खड़ूस। इसके बाद आर माधवन ने कमल हासन को अपना मेंटर बताया।
...तो इस वजह से बंद किया जा रहा है 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'
अब रितिक रोशन ने अपने फिल्ममेकर पिता को 'साला खड़ूस' कहा है, जिन्होंने उनके टैलेंट को निखारा और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की। बता दें कि रितिक को बॉलीवुड में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से राकेश रोशन ने ही लॉन्च किया था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और रितिक रातोंरात स्टार बन गए।
