विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेग्‍नेंसी के बाद अबॉर्शन कराने की खबरों पर भड़कीं पूनम पांडे

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 20 Jan 2016 02:56 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2016 07:35 AM (IST)

पूनम पांडे ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें बताया गया कि वह शादी से पहले ही प्रेग्‍नेंट हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पूनम पांडे ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें बताया गया कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और इसके बाद उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अबॉर्शन कराया। पूनम अब इस खबर को प्रकाशित करनेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही हैं।

रणबीर-कट्रीना के ब्रेकअप पर ऋषि कपूर की प्रतिक्रिया आई सामने

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर उन्होंने खबर प्रकाशित करनेवालों को लापरवाह बताया। उन्होंने ट्वीट किया- 'इस तरह की खबरों को प्रकाशित करने से पहले कम से कम दो बार जांचना चाहिए। कोई इतना लापरवाह कैसे हो सकता है?'

इसके बाद पूनम ने ट्वीट कर बताया कि वह ऐसी झूठी खबर प्रकाशित करनेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पूनम कुछ दिनों से गर्भवती थीं और उन्होंने 18 जनवरी को मुंबई के एक बड़े अस्पताल में कथित रूप से अबॉर्शन कराया है। पूनम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह अब अपने घर पर हैं।

'पीरियड्स' पर परिणीति ने रखी अपनी बेबाक राय, झेल चुकी हैं पाबंदियां

सूत्रों के मुताबिक पूनम इससे पहले कई बार गाइनोकोलोजिस्ट से चेकअप करा चुकी हैं। लेकिन पहली बार उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि पूनम किस व्यक्ति से गर्भवती थीं, अभी यह पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि पूनम पांडे उस वक्त पहली बार सुर्खिंयों में आई थीं, जब उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 के दौरान कहा था कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीत जाती है तो वो सबके सामने स्ट्रिप करेंगी। वैसे पूनम पांडे सोशल मीडिया पर अपनी सेमी न्यूड फोटो शेयर करती रही हैं।