विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन से पॉर्न इमेज पर पूछे गए सवाल का आमिर ने दिया ये जवाब

By Test2 test2Edited By:
Published: Wed, 20 Jan 2016 04:39 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2016 07:35 AM (IST)

अनुष्‍का शर्मा, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब आमिर खान ने भी खुलकर सनी लियोन का सपोर्ट किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों सनी लियोन एक इंटरव्यू को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस इंटरव्यू के दौरान पॉर्न स्टार के तौर पर उनके पास्ट को लेकर कई अजीब और भद्दे सवाल पूछे गए। हालांकि सनी ने बिना परेशान हुए सभी सवालों का मुंहतोड़ जवाब दिया और जब ये इंटरव्यू टेलिकास्ट हुआ तो अनुष्का शर्मा, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने नाराजगी जताते हुए उनके सपोर्ट में सामने आ गए और अब आमिर खान ने भी खुलकर सनी का समर्थन किया है।

शिल्पा शेट्टी और बाबा रामदेव ने एक साथ किया योग, देखिए दिलचस्प वीडियो

दरअसल, सनी से पूछे जाने वाले सवालों में एक सवाल आमिर से जुड़ा था। सनी से पूछा गया था, 'पॉर्न इमेज की वजह से आमिर जैसे बड़े स्टार्स आपके साथ काम नहीं करना चाहते। क्या आप इस इमेज से दुखी हैं?' अब आमिर ने उनके समर्थन में ट्वीट कर कहा है कि सनी के साथ काम करने में उन्हें कोई एतराज नहीं है। जी हां, आमिर ने लिखा ' मुझे सनी लियोन के साथ काम करके खुशी होगी। मुझे उनके अतीत को लेकर कोई प्रॉब्लम नहीं है, जैसा कि इंटव्यू में कहा गया है।'

ऋषि कपूर ने भी ट्वीट कर सनी के इस इंटरव्यू को अनुचित और असभ्य बताया। साथ ही सभी सवालों के उचित जवाब देने को लेकर सनी को बधाई भी दी। सनी इन दिनों अपनी फिल्म 'मस्तीजादे' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा आफताब शिवदसानी और वीर दास मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।