विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरकार दीपिका पादुकोण ने कबूला रणवीर सिंह हैं उनके 'ब्‍वॉयफ्रेंड'

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 21 Jan 2016 08:31 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2016 10:21 AM (IST)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं। ये बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं। ये बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन अभी तक दीपिका और रणवीर ने इस रिश्ते पर कभी खुलकर बातचीत नहीं की। लेकिन आखिरकार, अब दीपिका ने यह कह ही दिया कि रणवीर उनके 'ब्वॉयफ्रेंड' हैं।

सनी लियोन से पॉर्न इमेज पर पूछे गए सवाल का आमिर ने दिया ये जवाब

हाल ही में दीपिका-रणवीर को फिल्मफेयर में बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। दीपिका को फिल्म 'पीकू' और रणवीर को 'बाजीराव मस्तानी' के लिए ये अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड सेरेमनी के बाद दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने माना की वह रणवीर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

प्रेग्नेंसी के बाद अबॉर्शन कराने की खबरों पर भड़कीं पूनम पांडे

इस इंटरव्यू के दौरान दीपिका से पूछा गया कि जब वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिल्म में रोमांस करती हैं, तो रणवीर सिंह को कैसा लगता है? इस पर दीपिका ने कहा, 'ये पूछना गलत है कि आपके ब्वॉयफ्रेंड में कितनी असुरक्षा की भावना है। असल में ये सवाल आपको रणवीर से पूछना चाहिए।'

इसके साथ ही दीपिका ने बताया कि वह अपनी तरह से रिलेशनशिप को अच्छा बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी से कोशिश करती हैं।

...तो इस वजह से बंद किया जा रहा है 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'

खबर थी कि दीपिका इस साल रणवीर और अपने रिलेशनशिप के बारे में घोषणा कर सकती हैं। अब ये बात सही साबित हुई है। हालांकि ये घोषणा वैसे नहीं हुई, जैसी कि सबको उम्मीद थी। लेकिन आखिरकार दीपिका ने कह ही दिया कि वह बाजीराव की मस्तानी हैं।