विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर ने 'केबीसी' में जीता ब्लैंक चेक

By Edited By:
Published: Fri, 15 Nov 2013 04:10 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2013 12:48 PM (IST)

करोड़पति में जो भी आता है वो दिल में करोड़ों जीतने का अरमान लेकर आता है। पर रणवीर सिंह जब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'कौन बनेगा करोड़पति'(केबीसी) में लोग करोड़ों जीतने का अरमान दिल में लेकर आते हैं, लेकिन अभिनेता रणवीर सिंह जब कौन बनेगा करोड़पति में आए तो उन्होंने कुछ भी लेने से इन्कार कर दिया। इससे पहले कि आप कुछ और सोचें हम आपको बताते हैं कि असल में बात क्या है।

पढ़ें : कपिल शर्मा ने बिग बी को पछाड़ा

हुआ कुछ यूं जब रणवीर शो के दौरान अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे और हॉट सीट पर बैठने की इच्छा जाहिर की, तब बिग बी भी उन्हें मना नहीं कर पाए,लेकिन बिग बी ने साफ कर दिया कि उन्हें खेल में भाग लेने के लिए कोई धनराशि नहीं दी जाएगी, जिसके लिए रणवीर भी तैयार हो गए।

पढ़ें : रामलीला का रिव्यू (3.5 स्टार)

इसके बाद रणवीर ने अमिताभ से कहा कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए बस बिग बी शगुन के तौर पर उन्हें एक सिक्का दे दें तो बहुत है। गेम के अंत में उदार अमिताभ ने उन्हें सराहना स्वरूप एक ब्लैंक चेक साइन कर कर दे दिया।

वहीं अमिताभ के ब्लॉग के अनुसार उन्होंने ने केबीसी के सातवें सीजन के आखिरी एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। तीसरे सीजन के अलावा केबीसी के सभी सीजन की मेजबानी कर रहे बिग बी ने अपने फैंस से उपहार लाने से भी मना कर दिया।

उनका कहना है, 'आप लोग बहुत कुछ लाते हैं और मेरे पास आपको देने के लिए कुछ भी नहीं होता। मुझे आपके 'प्रेसेंस' की जरूरत है 'प्रेसेंट' की नहीं।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर