विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा ने बिग बी को पछाड़ा

By Edited By:
Published: Sun, 06 Oct 2013 10:27 AM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2013 02:26 PM (IST)

बेशक कॉमेडियन कपिल शर्मा के आजकल बुरे दिन चल रहे हैं, लेकिन उनके शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल पर इसका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बेशक कॉमेडियन कपिल शर्मा के आजकल बुरे दिन चल रहे हैं, लेकिन उनके शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। लोकप्रियता के मामले में कपिल शर्मा ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी पछाड़ दिया है।

'मैं टैक्स चोर नहीं हूं'

कपिल के शो की टीवीटी अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति से भी ज्यादा आई है। टीवीटी वह पैमाना है, जिसके जरिए किसी भी टीवी प्रोग्राम की लोकप्रियता आंकी जाती है। पहले इसके लिए टीआरपी होती थी। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की टीवीटी 6804 आई है, जबकि बिग बी के गेम शो केबीसी की टीवीटी 5176 ही आई है।

बिग बॉस भी करेंगे कपिल की मदद

कपिल का शो नॉन-फिक्शंस शो में फिलहाल टीवी पर सबसे लोकप्रिय प्रोग्राम है। खैर, बुरे वक्त में भी कपिल के लिए कोई तो अच्छी खबर आई। नहीं तो दूसरों को हंसाने वाले कपिल के खुद के चेहरे से मुस्कान गायब सी हो गई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर