विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं लगेगी मैडम तुसाद म्यूजियम में कपिल शर्मा की मूर्ति

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sat, 19 Mar 2016 05:30 PM (IST)Updated: Sun, 20 Mar 2016 09:38 AM (IST)

कॉमेडियन कपिल शर्मा की मोम की मूर्ति ब्रिटेन के प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूजियम में नहीं लगेगी। म्यूजियम की तरफ से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा की मोम की मूर्ति ब्रिटेन के प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी। ऐसी खबरें हाल ही मीडिया में काफी सुर्खियों में थी, लेकिन अब इस खबर पर मैडम तुसाद म्यूजियम की तरफ से प्रतिक्रिया आई है, जिसमें इस बात का खंडन किया गया है कि कपिल की कोई मूर्ति यहां नहीं लगने जा रही है।

कानूनी लड़ाई के लिए अंगूरी भाभी हुईं तैयार, प्रोड्यूसर पर लगाए ये गंभीर आरोप

म्यूजियम की तरफ से कहा गया,'कॉमेडियन कपिल शर्मा का स्टैच्यू लगाने की हमारी कोई योजना नहीं है, लेकिन इस तरह का सुझाव देने के लिए धन्यवाद। म्यूजियम में हम जब भी किसी शख्सियत का स्टैच्यू बनाने का निर्णय लेते हैं तो इस बात की जानकारी अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज पर जरूर डालते हैं।'

कमाल राशिद खान ने अब इस हीरो को कहा 'जोकर'

इसके साथ ही म्यूजियम ने ये भी जानकारी दी कि वो जल्द ही अपनी एक ब्रॉन्च दिल्ली में भी खोलने जा रहे हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा जल्द ही अपनी पूरी टीम के साथ अपने नए शो 'द कपिल शर्मा शो' से वापसी करने जा रहे हैं, जोकि नए फ्लेवर और नए कलेवर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगा।