विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस के घर से बाहर हो चुकीं किश्‍वर मर्चेंट ने लगाया ये गंभीर आरोप

By Test2 test2Edited By:
Published: Sun, 10 Jan 2016 12:05 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2016 01:29 PM (IST)

किश्‍वर मर्चेंट भी बिग बाॅस के घर से बाहर हो चुकी हैं। मगर जिस प्रक्रिया के तहत किश्वर को इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बाॅस 9' जैसे-जैसे अपने अंतिम चरण पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे शो में कई विवाद खड़े हो रहे हैं। अब इस शो से बाहर हो चुकीं किश्वर मर्चेट ने बहुत गंभीर आरोप लगाया है। उन्हें शुक्रवार को जनता के वोट के आधार पर नहीं, बल्कि एक टास्क के दौरान बाहर निकाला गया है।

बिपाशा की 'शादी' में विलेन बनींं करण सिंह ग्रोवर की पत्नी

दरअसल, किश्वर टास्क के जरिए खुद को निकाले जाने की प्रक्रिया को गलत ठहरा रही हैं और उन्हें ये कहने में बिल्कुल भी गुरेज नहीं है कि उन्हें शो से जबरदस्ती निकाला गया है। हालांकि इस शो से बाहर जाने पर उन्हें 15 लाख रुपए मिले हैं, लेकिन इस पैसे से वो बिल्कुल भी खुश नहीं, जितना शो से बाहर निकाले जाने से वो दुखी हैं।

42 के हुए रितिक रोशन, इतनी कम उम्र में की थी करियर की शुरुआत

एक इंटरव्यू में दिए अपने बयान में किश्वर ने कहा,' ये एक गलत टास्क था, प्रबल दावेदार होने के बावजूद मुझे इस शो से जबरदस्ती निकाला गया है। बेशक मुझे पैसे मिले हैं, लेकिन अगर मै सामान्य प्रक्रिया के तहत बाहर होती तो मुझे बुरा नहीं लगता।' किश्वर ने ये बात भी कही,' प्रिंस और मैं कड़े प्रतिद्वंदी थे, फाइनल में जीत का सेहरा प्रिंस के ही सर पर सजता, लेकिन फिलहाल उनको निकाले जाना गलत है।