विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

42 के हुए रितिक रोशन, इतनी कम उम्र में की थी करियर की शुरुआत

By Test2 test2Edited By:
Published: Sun, 10 Jan 2016 09:13 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2016 12:13 PM (IST)

अपनी एक्टिंग के साथ ही अलग स्‍टाइल के डांस के दम पर दर्शकों के दिलों मे अपनी खास जगह बनाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खाास जगह बनाने वाले अभिनेता रितिक रोशन आज 42 साल के हो गए। महज 6 साल की उम्र से उन्होंने बतौर बाल कलाकार एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। उनके पापा राकेश रोशन ने उनके अभिनय को निखारने में हर कदम पर उनका साथ दिया।

देखिए रितिक रोशन की अनदेखी तस्वीरें

1980 में आई फिल्म 'आशा' रितिक की पहली फिल्म थी, उस वक्त रितिक की उम्र महज 6 साल की थी और रितिक ने फिल्म में एक गाने पर डांस कर दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद फिल्म 'आपके दिवाने','आसपास', 'आसरा प्यार का' और 'भगवान दादा' में बतौर बाल कलाकार काम किया और दर्शको के दिलों पर इस नन्हे कलाकार ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

साल 2000 में आई फिल्म 'कहो ना प्यार है' से रितिक ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री मारी। इस बार वो हीरो के रूप में दर्शकों के बीच आए। फिल्म में रितिक लवर ब्वाॅय के रोल में अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ नजर आए। फिल्म के निर्देशक रितिक के पिता राकेश रोशन ही थे। उनकी और अमीषा की जोड़ी बड़े पर्दे पर हिट रही। वहीं उन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ ही डांस के दम पर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। इस फिल्म के लिए रितिक को बेस्ट एक्टर के फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया।

ऐसा लगा कि इस फिल्म ने मानो बाॅलीवुड को एक सुपरस्टार दे दिया हो, लेकिन 'कहो ना प्यार है' के बाद आई उनकी 'फिजा', 'मिशन कश्मीर' जैसी फिल्मे बाॅक्स आफिस पर फिसड्डी साबित हुईं। फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में रितिक को एक बार फिर कामयाबी मिली, जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जया बच्चन, काजोल जैसे बड़े सितारे थे।

लवर ब्वाॅय से सुपर हीरो तक का सफर, देखें तस्वीरें

रितिक की फिल्म 'जोधा अकबर' भी बॉक्स आफिस पर हिट रही और इस फिल्म को उनकी यादगार फिल्मों में गिना जा सकता है। इसमें उन्होंने वाकई काबिल-ए-तारीफ एक्टिंग की। ऐश्वर्या राय के साथ उनकी जोड़ी भी काफी खूबसूरत लगी। इस फिल्म में रितिक अकबर के रोल में तो ऐश्वर्या जोधा के रोल में नजर आईं और इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

इसके बाद 'धूम 2' , 'कृष' सीरीज की फिल्में भी हिट रहीं। फिलहाल रितिक की पिछली फिल्म 'बैंग बैंग' थी, जो खास कुछ कर नहीं पाई। अब रितिक की अगली फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' है, जिसे आशुतोष गोवारिकर बना रहे हैं। इसमें वो नई एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और कुछ वजहों से ये विवादों में भी आ चुकी है।