विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा की 'शादी' में विलेन बनीं करण सिंह ग्रोवर की पत्नी

By Test2 test2Edited By:
Published: Sat, 09 Jan 2016 11:44 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2016 11:09 AM (IST)

बिपाशा और करण सिंह के प्यार पर शादी की मुहर लगना आसान नहीं होगा। इन दोनों की शादी के बीच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के इश्क-मुश्क के किस्सों से तो आप सभी वाकिफ ही होंगे। इसका इजहार इन दोनों ने खुलेतौर पर तो नहीं किया है, पर ऐसा सुनने को मिल रहा है कि जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंधन का ऐलान कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लवबर्ड के लिए शादी का लड्डू चखना टेढ़ी खीर साबित होगा। जी हां, सही सुना आपने और इस शादी के बीच विलेन कोई और नहीं है, बल्कि करण सिंह ग्रोवर की पत्नी जेनिफर विंगेट हैं।

अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' कराएगी भारतीय होने पर गर्व

साल 2012 में जेनिफर और करण ने अपने प्यार पर शादी की मोहर लगा ली थी। आपको बता दें कि ये दोंनो कलाकार धारावाहिक 'दिल मिल गए' में एक साथ नजर आए थे। इनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया, लेकिन अफसोस जेनिफर और करण की शादी का ये सफर सिर्फ दो साल ही चल पाया। आपसी सहमति से दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

तो ये हीरोइन फरमाएगी 'सुल्तान' में सलामन संग रोमांस!

करण के लिए मुसीबत तो तब हो गई जब जेनिफर ने करण को तलाक देने के लिए भारी अमाउंट की डिमांड कर दी। करण ने कुछ अमाउंट देकर जेनिफर से अलग होने का प्रस्ताव रखा, जिस पर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई। कानूनी तौर पर करण अब भी जेनिफर के पति हैं। अब बिपाशा के लिए समस्या यह है कि जब तक करण और जेनिफर का तलाक नहीं हो जाता, वह करण के साथ सात फेरे नहीं ले सकती हैं।

आपको बताते चलें कि फिल्म 'अलोन' के बाद बिपाशा और करण का प्यार परवान चढ़ा, जिसमें ये दोनों कलाकार एक साथ नजर आए थे। फिल्म ने बाॅक्स आॅफिस पर तो ज्यादा धमाल नहीं, मचाया लेकिन फिल्म के बाद इन दोनों के इश्क ने लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटोरीं।