यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी‘ और ‘एक दूजे के वास्ते‘ की टीम ने मनाया जश्न, देखें तस्वीरें
'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' और ‘एक दूजे के वास्ते‘ दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हो चुके हैं, तभी ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहे दो सबसे पसंदीदा शोज ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी‘ और ‘एक दूजे के वास्ते‘ ने हाल ही में 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इन दोनों शोज के कलाकार बेहद खुश थे और वे इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए की गई कड़ी मेहनत का जश्न मनाने का अवसर गंवाना नहीं चाहते थे। ‘एक दूजे के वास्ते‘ के प्रमुख कलाकार नामिक पाॅल और निकिता दत्ता ने अपने शो के कलाकारों और अन्य सदस्यों के लिए पार्टी आयोजित की।
क्या आपने देखी प्रियंका चोपड़ा की ये बेहद हॉट फोटो?

इस शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘पूरी टीम खुश दिख रही थी और उन्होंने अपने शो की अपार सफलता का जश्न मनाया। 100वें एपिसोड का प्रसारण लाइव किया गया और सबसे दिलचस्प यह है कि नामित को वेन्यू पर दिखाई गई फुटेज कैप्चर करते देखा गया। वे भावुक नजर आ रहे थे और पूरी पार्टी में मुस्कुराते रहे।
'हम है राही प्यार के' का ये बच्चा बन गया है हीरो, क्या पहचानते हैं आप?

निकिता ने भी अपनी टीम के साथ पार्टी का खूब लुत्फ उठाया। अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए निकिता ने कहा, ‘इस शो ने सफलतापूर्वक एक शतक पूरा कर लिया है, यह देखकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। हम हर पल का आनंद उठा रहे हैं। पूरी टीम वाकई में शो को मिले रिस्पांस से बहुत खुश है। यह हम सभी के लिए गौरव का पल है। यह यात्रा अभी तक यादगार रही है और मैं हर पल को हमेशा याद रखूंगी और हम दर्शकों का मनोरंजन जारी रखने का वादा करते हैं।'
संजय दत्त को रितिक के कारण मिला इतना बड़ा धोखा, जानकर लगेगा धक्का

दूसरी ओर, ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी‘ की टीम ने भी सेट पर केक काटकर सफलता का जश्न मनाया। सूत्र ने बताया, ‘शाहीर शेख और एरिका फर्नांडीज सहित शो के सभी कलाकार, निर्माताओं के साथ केक काटने के समारोह में एकत्रित हुये और इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। सभी कलाकार अपने दर्शकों से प्राप्त प्रशंसा का सम्मान करते हैं और लंबे समय तक उनका मनोरंजन जारी रखने के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प लेते हैं।‘

शाहीर शेख ने बताया, ‘हमारी यात्रा इतनी खूबसूरत रही है कि हमें पता ही नहीं चला कि कब हमने 100 एपिसोड पूरे कर लिये। निश्चित रूप से यह हमारे प्रयासों और कड़ी मेहनत का जश्न मनाने का समय है। मैं अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने हम पर अपना प्यार लुटाया। दर्शकों के प्यार के बिना यह संभव नहीं था। शो में दर्शकों के लिए अभी कई रोचक ट्विस्ट आने वाले हैं और मुझे भरोसा है कि वे आगामी ट्रैक का भरपूर आनंद उठाएंगे।‘

