अब इस 'महक' से संवरेगी करण वोहरा की जिंदगी
करण फिटनेस फ्रीक हैं, और दिल्ली में उनका एक हेल्थ क्लब भी है। वो एक्टिंग के साथ इसे लेकर भी काफी उत्साहित रहते हैं। ...और पढ़ें
मुंबई। सौरभ तिवारी जल्द ही ज़ी टीवी पर 'जिंदगी की महक' शो लेकर आ रहे हैं। पिछले लंबे समय से शो में लीड किरदार को लेकर खबरें आ रही थीं।अब इस पर से पर्दा उठ चुका है।
खबर है कि करण वोहरा शो में लीड किरदार निभाने जा रहे हैं। अरे नहीं, नहीं अगर आप सोच रहे हैं कि यह 'क़ुबूल है' वाले करण हैं तो आप गलत समझ रहे हैं, यह करण वोहरा मिस्टर इंडिया वर्ल्ड में पार्टिसिपेंट रह चुके हैं। करण कुणाल वोहरा के बड़े भाई हैं, जो इन दिनों वे धारावाहिक 'ब्रह्मराक्षस' में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कलर्स के भी एक शो में छोटी भूमिका निभायी है। शो का नाम 'कोई आने को है' था और इस शो में भी उनकी छोटी भूमिका को दर्शकों ने पसंद किया था। यही वजह है कि उन्हें लगातार अच्छे ऑफर मिलते रहे।
नामकरण के सांग प्रोमो में देखिए विराफ और बरखा का रोमांस
करण मानते हैं, कि यह उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है कि वह इस शो से अब लीड किरदार के रूप में नजर आएंगे। शो को लेकर चैनल भी काफी उत्साहित है। शो की बड़े पैमाने पर लांचिंग होने वाली है। करण फिटनेस फ्रीक हैं, और दिल्ली में उनका एक हेल्थ क्लब भी है। वो एक्टिंग के साथ इसे लेकर भी काफी उत्साहित रहते हैं। शो में समीक्षा जायसवाल फीमेल लीड रोल में दिखाई देंगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।