Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'नामकरण' के सांग प्रोमो में देखिए विराफ और बरखा का रोमांस

    'नामकरण' शो महेश भट्ट की अपनी जिंदगी से प्रेरित है। इसकी कहानी काफी हद तक उनकी फिल्म 'जख्म' पर आधारित है।

    By Manoj KumarEdited By: Updated: Tue, 06 Sep 2016 01:36 PM (IST)

    मुंबई। महेश भट्ट की टीवी शो 'नामकरण' काफी दिनों से खबरों में है। अब इस शो के ऑन एयर जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब शो का सांग प्रोमो रिलीज किया गया है।

    महेश भट्ट ने शो का सांग प्रोमो सोशल मीडिया में शेयर किया है। इसमें मशहूर गजल 'आज जाने की जिद ना करो' को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज में गाया है। भट्ट साहब ने इसे शेयर करते हुए लिखा है- ''अरिजीत की आवाज में आज जाने की जिद ना करो, मूड को पूरी तरह सेट करती है।''

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिड़ियाघर में दिखने वाले हैं प्रेम चोपड़ा और ये होगी उनकी मजेदार कहानी

    'नामकरण' शो महेश भट्ट की अपनी जिंदगी से प्रेरित है। इसकी कहानी काफी हद तक उनकी फिल्म 'जख्म' पर आधारित है। शो में विराफ पटेल और बरखा बिष्ट लीड रोल्स में हैं। शो की कहानी एक नजायज बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है। 'नामकरण' 12 सितंबर से रात 9 बजे स्टार प्लस पर आएगा।