विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूरदर्शन के लिए शो करेगा ये दिग्‍गज

By Edited By:
Published: Tue, 19 Aug 2014 10:41 AM (IST)Updated: Mon, 25 Aug 2014 02:14 PM (IST)

दिग्‍गज भारतीय अमेरिकी निर्माता अशोक अमृतराज दूरदर्शन पर एक टेलीविजन सीरीज की मेजबानी करेंगे। उन्होंने 'वॉकिंग टॉल' और 'ब्रिंगिंग डाउन द हाउस' जैसी फिल्मों का

News Article Hero Image

नई दिल्‍ली। दिग्‍गज भारतीय अमेरिकी निर्माता अशोक अमृतराज दूरदर्शन पर एक टेलीविजन सीरीज की मेजबानी करेंगे। उन्होंने 'वॉकिंग टॉल' और 'ब्रिंगिंग डाउन द हाउस' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

अमृतराज ने 'चेंज आफ ए लाइफटाइम' नामक आठ एपिसोड वाले टेलीविजन सीरिज के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ करार किया है। इसमें संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख मुद्दों मसलन शिक्षा, एड्स, मलेरिया, जल पर वृत्तचित्र दिखाई जाएगी। टीवी सीरीज के लिए संयुक्त राष्ट्र की यह पहली सहभागिता है। इस शो में हॉलीवुड के जॉर्ज क्लूनी जैसे सितारे भी दिखेंगे। इसका डीडी नेशनल पर मंगलवार से प्रसारण किया जाएगा।

पढ़ें: रियलिटी शो में एक लड़की ने इमरान हाशमी को मारा थप्‍पड़

क्लिक करके जानिए, बिग बॉस के लिए पायलट क्‍यों बने सलमान खान