विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रश्‍मि देसाई के पति इस मॉडल के लिए दे रहे थे उन्‍हें धोखा!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 30 Dec 2015 11:50 AM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2015 02:36 PM (IST)

टीवी के पॉपुलर कपल नंदिश संधू और रश्मि देसाई ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर कपल नंदिश संधू और रश्मि देसाई के बीच पिछले काफी समय से तनाव चल रहा था। इसलिए अब दोनों ने फाइनली एक दूसरे से तलाक लेने का फैसला कर लिया है। दोनों के अलग होने के कई कारण सामने आ रहे हैं। इनमें एक रश्मि का नंदिश के प्रति पजेसिव होना भी शामिल है। वहीं उनके दोस्त नंदिश पर धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं।

निम्रत कौर ने छरहरी बनने की कभी नहीं सोची, फिटनेस पर है ये राय

इस बीच मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह खबर भी सामने आई है कि इस तलाक के पीछे पॉपुलर मॉडल अंकिता शौरी हैं। कहा जा रहा है कि नंदिश का अंकिता के साथ अफेयर चल रहा है। एक सूत्र के मुताबिक, नंदिश उन्हें डेट कर रहे हैं और दोनों नियमित तौर पर सोशल इवेंट्स में साथ नजर आ रहे हैं। रश्मि देसाई को जैसे ही इस बात का पता चला, उन्होंने नंदिश से अलग होने का फैसला कर लिया।

हालांकि तनातनी के बावजूद दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक करने की कोशिश की, मगर जब कुछ भी ठीक नहीं हो पाया तो उन्होंने आपसी सहमति से तलाक का फैसला कर लिया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, नंदिश और रश्मि तलाक की अर्जी दायर करने के बाद पिछले तीन महीने से अलग रह रहे हैं। रश्मि ने भी एक इंटरव्यू में इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हमने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। अगर दो लोग एक साथ खुश नहीं हैं तो उन्हें अलग हो जाना चाहिए। इसलिए हमने तलाक लेने का फैसला किया है।'

कृति सेनन ने फ्लाइट में देख लिया कुछ ऐसा कि आ गया गुस्सा

वहीं, नंदीश ने इस बारे में कहा, 'रश्मि ने पिछले साल मुझसे तलाक के लिए कहा था, मगर मैंने उससे हमारी शादी को एक और मौका देने के लिए कहा। हालांकि जब उसने दोबारा तलाक की बात कही तो मैं मना नहीं कर पाया, क्योंकि मैं इस रिश्ते को बचाने की हर कोशिश कर चुका था।' आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात पॉपुलर टीवी सीरियल 'उतरन' के सेट पर हुई थी और कुछ दिनों तक डेटिंग के बाद 2012 में शादी कर ली।

रणबीर कपूर को किस करने से ऐश्वर्या ने किया इंकार