विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रेकअप के बाद आशका गोराडिया की जिंदगी में आया मिस्ट्री ब्वॉय

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 17 Aug 2016 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2016 05:35 PM (IST)

उन्होंने अभी पूरी तरह से इसका खुलासा नहीं किया है, क्योंकि उन्होंने अब तक इस लड़के का नाम नहीं बताया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आशका गोराडिया और रोहित बख्शी हाल ही में एक-दूसरे से अलग हुए थे। दोनों के ब्रेकअप की खबरें पूरी मीडिया में छाई रही थीं। मगर, अब आशका की जिंदगी में एक नए मेहमान की एंट्री हुई है।

दोनों लगभग दस सालों से एक साथ थे। भले ही जमाना यह सोच रहा हो कि दोनों के दिल ब्रेकअप के बाद टूट गए हैं और दोनों दुखी होंगे तो वह गलत सोच रहे हैं, हकीकत ये है, कि आशका इन दिनों बहुत खुश हैं और इसका सीधा नजारा उनके इंस्टाग्राम से देखने को मिल रहा है। आशका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लड़के के साथ अपनी तस्वीर साझा की है, जिसमें वो बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ये तस्वीर शेयर की है और उसके साथ ही उन्होंने केप्शन में कई बातें कहने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा है कि मुझे प्यार करने के लिए शुक्रिया। उन्होंने इस कैप्शन में सोल मेट की भी बात की है।

ये हैं मोहब्बतें में होने वाला है हॉट किस सीन

Shredded the last bit of everything and today I give you my heart with a breathing smile :) He said just #breathe, she said #breathing now He said just #smile, she said #smiling now That's all I needed to do, breathe and smile, everything else just fell in place. #thankyou So in #love with that #face That #heart and that #soul My beautiful souls meet the man who reassured life to every bit of lost faith in me. #loveyou

A photo posted by Aashka Goradia (@aashkagoradia) on

इससे यह साफ़ जाहिर हो रहा है कि आशका अब अकेले रहने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर जो बातें लिखी हैं, उसमें उन्होंने ये भी लिख दिया है कि मेरी जिंदगी के बाकी लम्हों को सिक्योर करने लिए शुक्रिया। उनकी बातों से साफ़ जाहिर हो रहा है कि वे इनके साथ ब्या रचाने की तयारी में हैं।

जाना ना दिल से दूर के 100 एपिसोड्स पूरे, सेट पर जश्न

उन्होंने अभी पूरी तरह से इसका खुलासा नहीं किया है, क्योंकि उन्होंने अब तक इस लड़के का नाम नहीं बताया है। मुमकिन है कि आने वाले समय में वह इस नाम को उजागर करेंगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।