यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ये हैं मोहब्बतें' में होने वाला है हॉट किस सीन!
एकता कपूर इस तरह के सीन फिल्माने में माहिर रही हैं। इससे पहले धारवाहिक बड़े अच्छे लगते हैं में काफी हॉट सीन दिखाए गए थे।

मुंबई। स्टार प्लस के शो 'ये हैं मोहबतें' हमेशा ही चर्चा में रहता है। अभी तो खबरें आ रही थीं कि शो से रमन की विदाई होने वाली है, क्योंकि उनकी शो के क्रियेटिव से मतभेद हुए थे।
अब नई खबर यह आ रही है कि शो में रमन बने तो रहेंगे। साथ ही रमन का एक नया ही अवतार शो में देखने को मिलेगा। खबर है कि शो में इशिता और रमन का मस्त अंदाज़ दिखेगा। जल्द ही ट्रेक में बदलाव आएंगे और रमन इशिता के बीच एक रोमांटिक सीन फिल्माया जायेगा। शो में दोनों के बीच हॉट किसिंग सीन होने जा रहा है। जो कि इससे पहले अब तक इस शो में नहीं दिखाया गया है। लेकिन एकता कपूर इस तरह के सीन फिल्माने में माहिर रही हैं। इससे पहले धारवाहिक बड़े अच्छे लगते हैं में काफी हॉट सीन दिखाए गए थे।
साथ निभाना साथिया में होगी अजीम की वापसी, लेकिन अलग अवतार में
एकता कपूर इस तरह के सीन को लेकर बोल्ड सोच रखती हैं। अब देखना यह है कि दर्शक इस सीन को देखने के बाद क्या प्रतिक्रिया देते हैं।