विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जाना ना दिल से दूर' के 100 एपिसोड्स पूरे, सेट पर जश्न

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 16 Aug 2016 07:24 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2016 07:31 PM (IST)

शो के लीड कलाकार विक्रम सिंह चौहान और शिवानी सुर्वे इस बात से खुश हैं कि उन्हें एक बड़ी कामयाबी मिली है।

News Article Hero Image

मुंबई। स्टार प्लस के शो 'जाना ना दिल से दूर' के हाल ही में 100 एपिसोड्स पूरे हुए हैं। इस शो को लेकर शो के मेकर्स और चैनल ने काफी मेहनत की है। क्योंकि शो को शुरुआती दौर में अच्छी रेटिंग नहीं मिली थी।

यही वजह थी कि खबरें आ रही थी कि शो जल्द ही रैप भी हो सकता है। साथ ही स्टार प्लस पर इसे शाम 5 बजे का स्लॉट मिला था। इस वजह से भी शो को अच्छी टीआरपी नहीं मिल पायी थी। लेकिन शो ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं और शो के कलाकार इस बात से बेहद खुश हैं। हाल ही सेट पर उन्होंने शो का जश्न मनाया। शो के लीड कलाकार विक्रम सिंह चौहान और शिवानी सुर्वे इस बात से खुश हैं कि उन्हें एक बड़ी कामयाबी मिली है।

गुपचुप शादी के बंधन में बंधे सिद्धांत कार्णिक और मेघा गुप्ता

बकौल विक्रम मैं इस बात से टेंशन में था वाकई कि कहीं शो बन्द न हो जाए। शुरूआती दौर में इसे अच्छे अंक नहीं मिले थे। लेकिन बाद में दर्शकों की दिलचस्पी शो में बढ़ी और शो को कामयाबी भी मिली। शिवानी अपनी कामयाबी के लिए दर्शकों की शुक्रगुजार हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।