विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण धवन को खुलेअाम मिला ऐसा प्रपोजल कि शर्म से हो गए पानी-पानी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 13 Dec 2015 10:17 AM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2015 05:38 PM (IST)

रोहित शेट्टी की 18 दिसंबर को रिलीज हो रही मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म 'दिलवाले' में शाहरुख खान के अलावा वरुण धवन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रोहित शेट्टी की 18 दिसंबर को रिलीज हो रही मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख खान के अलावा वरुण धवन भी लीड रोल में हैं और फीमेल फैंन्स फॉलोविंग के मामले में वो भी पीछे नहीं हैं। फीमेल फैन्स के बीच वरुण धवन की दीवानगी का आलम ये है कि पास्ट में उनके कपड़े तक फाड़े जा चुके हैं और उनके करीब जाने के लिए बैरिकेड भी तोड़े जा चुके हैं।

'बाजीराव' बने रणवीर को सलमान खान से है ये बड़ी उम्मीद

हालांकि इस बार जो हुआ, उसे देख वरुण भी हैरान रह गए। आपको बता दें कि वो इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे ही एक इवेंट के दौरान उनकी एक फीमेल फैन ने पहले उनकी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से 'समझावां' सॉन्ग को पेश किया और फिर उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख डाला।

'हेट स्टोरी 3' से नहीं थी उम्मीद, आज कमाई का ये आंकड़ा भी कर लेगी पार

उस समय वरुण का रिएक्शन देखने लायक था। वरुण खुलेआम ऐसा प्रपोजल पाकर हैरान रह गए और काफी शर्मा भी गए। हालांकि जाहिर सी बात है उन्होंने इस प्रपोजल को ठुकरा ही दिया होगा। मगर उन्होंने उस फैन को गले से लगा लिया। चलो ऐसे ही सही, पर वरुण ने उसका दिल नहीं तोड़ा।