विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाजीराव' बने रणवीर को सलमान खान से है ये बड़ी उम्‍मीद

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 13 Dec 2015 09:31 AM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2015 12:08 PM (IST)

रणवीर सिंह को उम्मीद है कि 'बाजीराव' के रोल के लिए निर्देशक की पहली पसंद रहे सलमान खान को उनका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणवीर सिंह को उम्मीद है कि 'बाजीराव' के रोल के लिए निर्देशक की पहली पसंद रहे सलमान खान को उनका काम फिल्म में पसंद आएगा। उन्होंने निर्देशक संजव लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया है। भंसाली किसी जमाने में चाहते थे कि यह किरदार सलमान खान निभाएं। वो लगभग 12 साल से इस फिल्म को बनाने की कोशिश कर रहे थे।

'मस्तीजादे' के लिए और हॉट हुईं सनी लियोन, दिखेंगी सिर्फ दो बार कपड़ों में

12 साल पहले उन्होंने सलमान और ऐश्वर्या राय को लेकर इसे शुरू करना चाह था, लेकिन यह संभव हो नहीं पाया। फिर यह फिल्म रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की झोली में आ गई। रणवीर से जब यह पूछा गया कि उन्होंने इस किरदार के बारे में कभी सलमान से बात की तो उन्होंने कहा, 'नहीं, कभी मौका ही नहीं मिला उनसे इस बारे में बात करने का। मैं उनसे 'बजरंगी भाईजान' और 'बिग बॉस' के सेट पर मिला तो था, लेकिन उनकी तरफ से कोई टिप नहीं मिली।'

दिलीप कुमार को आज दिया जाएगा पद्म विभूषण सम्मान

रणवीर ने कहा, 'यह रोल मेरा क्रिएशन है। मैं जानता हूं कि यह रोल किसी वक्त उन्हें ऑफर हुआ था। अब मैं चाहता हूं कि मेरा काम उन्हें अच्छा लगे। मुझे उम्मीद है वे मेरी पीठ जरूर थपथपाएंगे।' इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के साथ प्रियंका चोपड़ा भी एक अहम रोल में हैं। यह फिल्म आने वाले शुक्रवार को रिलीज होेने वाली है। 18 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से शाहरुख-काजोल की 'दिलवाले' की टक्कर भी होने वाली है।