विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हेट स्‍टोरी 3' से नहीं थी उम्‍मीद, आज कमाई का ये आंकड़ा भी कर लेगी पार

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 13 Dec 2015 09:28 AM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2015 12:14 PM (IST)

'हेट स्‍टोरी 3' से इतनी कमाई की किसी ने उम्‍मीद नहीं की होगी। रिलीज को एक हफ्ते से ज्‍यादा हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'हेट स्टोरी 3' से इतनी कमाई की किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। रिलीज को एक हफ्ते से ज्यादा हो गए, मगर अब भी इस फिल्म की टिकट खिड़की पर धूम मची है। यह फिल्म आम दिनों में भी अच्छी कमाई करने में कामयाब रही और इस तरह शुक्रवार तक 44.45 करोड़ रुपए की कमाई हो गई। अब उम्मीद है कि रविवार को यह फिल्म पचास करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी।

सूरज ने कराया था जिया खान का अबॉर्शन, टॉयलेट में बहा दिया था भ्रूण

शुक्रवार से फिल्म की दूसरे हफ्ते की दौड़ शुरू हो गई है। आपको बता दें कि 'हेट स्टोरी 3' में डेजी शाह, जरीन खान से लेकर शरमन जोशी और करण सिंग ग्रोवर जैसे सभी कलाकार बोल्डनेस की सारी हदें पार करते नजर आए हैं आैर रिलीज से पहले की गई जमकर पब्लिसिटी ने दर्शकों के बीच इसको लेकर इतनी उत्सुकता पैदा कर दी कि वो खुद को सिनेमाघरों तक जाने से रोक नहीं सके। तभी तो बड़े स्टार्स नहीं होने के बावजूद यह फिल्म पहले ही दिन शुक्रवार को करीब 10 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही।

वहीं आम दिनों में भी यह लगभग चार करोड़ रुपये रोजाना कमा ले गई। 'हेट स्टोरी 3' ने अपने पहले वीकेंड पर लगभग 27 करोड़ रुपये की कमाई की और इसके बाद अगले वीकेंड में बृहस्पतिवार तक 11 करोड़ रुपये से ज्यादा इकट्ठा करने में कामयाब रही। इस तरह कुल मिलाकर इसका कलेक्शन 38.92 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया और शुक्रवार को 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार हो गया। वैसे इस फिल्म को और भी फायदा होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।

'बाजीराव' बने रणवीर को सलमान खान से है ये बड़ी उम्मीद

खैर, इतनी बड़ी कामयाबी पर जश्न तो बनता ही है। इसलिए 'हेट स्टोरी 3' की टीम आज मिलकर सेलिब्रेट करने वाली है। हालांकि अच्छी ओपनिंग का जश्न टीम ने पहले ही मना लिया है। निर्माताअों को यह फिल्म मात्र 18 करोड़ रुपए की पड़ी थी, जिसमें प्रचार का खर्च आदि भी शामिल है। अपनी लागत से दोगुना तो यह फिल्म पांच दिन में ही कमा चुकी थी। अब अगला लक्ष्य तिगुनी कमाई करने का है जो 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज के पहले आसानी से पूरा हो सकता है।