यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'लैला' के नखरे हैं सातवें आसमान पर..
जिगर शाह, मुंबई। तो लैला तुझे.. इस गाने को गुनगुनाते वक्त आपके दिलों दिमाग में एक ही नाम गूंजने लगता ...और पढ़ें

जिगर शाह, मुंबई। तो लैला तुझे.. इस गाने को गुनगुनाते वक्त आपके दिलो दिमाग में एक ही नाम गूंजने लगता है वो हैं पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में अपने सितारे चमकाने आई सनी लियोन। ये गाना जैसे जैसे लोगों के जुबां पर चढ़ा वैसे वैसे सनी का दिमाग भी सातवें आसमान पर तैरने लगा। खबरें तो कुछ ऐसी आ रही हैं कि सनी लियोन खुद को अब स्टार समझने लगी हैं।
पढ़ें-: बॉलीवुड में आई एक और पोर्न स्टार जो सनी लियोन को देगी टक्कर।
उनके नखरे को देखिए..अब वो एक फोटो शूट पर टेलिविजन की इंट्री नहीं चाहती हैं। अपने एक फोटो शूट के दौरान सनी ने टेलिविजन को अपने फोटो शूट कवर करने से मना कर दिया।
तस्वीरों में देखें: सनी को किससे मिलती है एनर्जी
हालांकि पहले ऐसा होता आया है कि फोटो शूट को अमूमन टेलिविजन भी कवर करता आया है। एक सूत्र ने बताया कि सनी अपने आसपास कैमरा नहीं देखना चाहती थीं बल्कि वो अपने फोटोशूट के बारे में कोई बाइट तक भी नहीं देना चाहती थी।
और तो और सनी ने यह भी कहा कि अगर कोई कैमरा यहां होगा तो मैं शूट नहीं करूंगी। वाह रे वाह सनी तेरे नखरे।
मिड डे
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
